Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ी के पिता की गोली मारकर हत्या

कोलंबो
श्रीलंका के खिलाड़ी को बेहद दुखद और हैरान कर देने वाली घटना के कारण अपने अंतरराष्ट्रीय दौरे से हटना पड़ा। जानकारी के मुताबिक आलराउंडर धनंजय डि सिल्वा अपने टीम के साथ वेस्ट इंडीज दौरे पर नहीं जाएंगे क्योंकि उनके पिता का मर्डर को गया है। खबरों के अनुसार एक अज्ञात बंदूकधारी ने धनंजय के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि यह घटना राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के वेस्टइंडीज दौरे के लिये रवाना होने से एक दिन पहले हुई। पुलिस ने कहा कि खिलाड़ी के पिता रंजन डि सिल्वा स्थानीय नेता हैं, उनकी कोलंबो के करीब रतमालाना में कल गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इस मामले की जांच जारी है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

क्रिकेट अधिकारियों ने कहा कि 26 साल के डि सिल्वा वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों वाले दौरे से हट गये हैं। हालांकि उनकी जगह कौन लेगा इसके लिये क्रिकेट बोर्ड ने कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है। वहीं श्रीलंकाई टीम को सलामी बल्लेबाज दिमुथ करूणारत्ने की भी कमी खलेगी जो अंगुली में फ्रेक्चर के कारण दौरे से बाहर हैं।