टेस्ट क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर आ रही है। खबर के मुताबिक टेस्ट क्रिकेट से अब टॉस परंपरा समाप्त नहीं होगी। इसका फैसला अनिल कुंबले आगुवाई वावी आईसीसी समिति ने मंगलवार को किया। समिति ने इसे टेस्ट क्रिकेट का अभिन्न हिस्सा करार दिया है।
बता दें कि सौरव गांगुली समेत दुनिया भर के कई दिग्गज क्रिकेटरों ने इसका विरोध किया था। अगले साल शुरू हो रहे टेस्ट क्रिकेट चैंपियनशिप में टॉस को समाप्त करने पर आईसीसी विचार कर रहा था।
नहीं खत्म होगी टॉस की परंपरा

आईसीसी अब टेस्ट क्रिकेट से टॉस की परंपरा को खत्म नहीं करेगा। इसका फैसला अनिल कुंबले की अगुवाई वाली समिति ने किया। समिति ने टॉस को टेस्ट क्रिकेट का अभिन्न हिस्सा बताया है। इस दौरान इस बात को लेकर भी चर्चा हुई कि क्या टेस्ट मैच में घरेलू पिचों में मिलने वाले फायदा को देखते हुए टॉस को खत्म करना सही है। हालांकि बाद में समिति ने इसे खेल का अभिन्न हिस्सा माना और इसे खत्म करने पर रोक लगा दिया है।
दिग्गज खिलाड़ियों ने किया था विरोध

आईसीसी का यह फैसला पहले दिन से ही विवादों में रहा है। क्रिकेट जगत से जुड़े कई दिग्गज खिलाड़ियों ने आईसीसी के फैसले का विरोध किया था। इनमें पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली प्रमुख थे। समित की बैठक के दौरान खिलाड़ियों के व्यवहार पर भी चर्चा हुई।
आईसीसी समित में महेला जयवर्धने,माइकल हेसन,ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड बून आदि शामिल थे। समिति ने टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान बेहतर पिचों को बनाने में फोकस करेगी। इस दौरान समित ने गेंद से छेड़छाड़ करने पर कड़ी प्रतिस्पर्धा करने की बात कही।
अब छोटी सी गलती पड़ सकती भारी

मैदान के अंदर खिलाड़ियों को छोटी सी गलती भारी पड़ सकती है। मुंबई में हुई आईसीसी समिति की बैठक में कई नए नियमों में बदलाव के लिए सुझाव दिए गए हैं। समित ने गेंद से छेड़छाड़ करने पर प्रतिबंध की समय-सीमा बढ़ने को लेकर सुझाए दिए हैं।
वहीं मैदान के अंदर व्यक्तिगत टिप्पणी करना,गाली देना या फिर अपशब्द का प्रयोग करना खिलाड़ियों को भारी पड़ सकता है। अनिल कुंबले की अगुवाई वाली समिति ने कहा कि आईसीसी आचार-सहिंता में कई बदलाव के लिए सुझाव दिए गए हैं। इस दौरान कुंबले ने कहा कि,
‘हमने खिलाड़ियों के बर्ताव को लेकर काफी अच्छी चर्चा की। डेविड बून और माइक गैटिंग का हमसे जुड़ने और चर्चा करने में अहम योगदान रहा है। इसलिए शुक्रिया करना चाहता हूं।’
The post अनिल कुंबले की अगुवाई वाली समिति ने लिया ऐतिहासिक फैसला, विराट और ईशांत जैसे दिग्गजों की बढ़ सकती है मुसीबत appeared first on SportzWiki Hindi.