Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इयान मॉर्गन हुए आईसीसी विश्व एकादश टीम से बाहर, दिनेश कार्तिक नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को बनाया गया टीम का नया कप्तान

31 मई को वेस्टइंडीज के खिलाफ लार्ड्स में विश्व एकादश के बीच  टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा. इस मैच में वेस्ट इंडीज की टीम का सामना दुनिया भर के खिलाड़ियों से बनी टीम से होगा. वही इस मैच से पहले विश्व एकादश को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार खिलाड़ी और कप्तान एओइन मॉर्गन चोट की वजह से इस मैच से बाहर हो गए है. उनके बाहर होने के बाद आईसीसी ने टीम के नये कप्तान की घोषणा कर दी है.

उनकी जगह इस खिलाड़ी को बनाया है कप्तान 

मॉर्गन को काउंट्री के मैच के दौरान ऊँगली में चोट लग गई थी. जिस वजह से वो इस मैच से बाहर हो गए है. ऐसे में उनकी बाहर होने के बाद आईसीसी ने उनकी जगह पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को टीम का कप्तान बनाया है. वही मॉर्गन की जगह सैम बिलिंग्स को शामिल किया गया है. उनके अलावा टॉम कुरेन और टाईमिल मिल्स को भी टीम में शामिल किया गया है.

हार्दिक भी हो गए थे बाहर 

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को बीमार हार्दिक पांड्या की जगह विश्व एकादश टीम में शामिल किया गया था. उनके अलावा इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद को भी विश्व एकादश टीम में शामिल किया गया है. इस मैच से होने वाली कमाई का उपयोग वेस्टइंडीज में पिछले साल तूफान से क्षतिग्रस्त हुए स्टेडियमों के पुनर्निर्माण में किया जाएगा.

शमी को पांड्या की जगह टीम में लिया गया है, जो वायरल संक्रमण के कारण हट गए थे. दिनेश कार्तिक भारत के अन्य खिलाड़ी जिन्हें विश्व एकादश में शामिल किया गया है.

आईसीसी विश्व एकादश टीम इस प्रकार है :  शाहिद अफरीदी (कप्तान)(पाकिस्तान), तमीम इकबाल (बांग्लादेश), दिनेश कार्तिक (भारत), राशिद खान (अफगानिस्तान), संदीप लामिचाने (नेपाल), मिचेल मैक्लेघन (न्यूजीलैंड), शोएब मलिक (पाकिस्तान), थिसारा परेरा (श्रीलंका), ल्यूक रोन्ची (न्यूजीलैंड), आदिल राशिद (इंग्लैंड) और मोहम्मद शमी (भारत), सैम बिलिंग्स (इंग्लैंड)

The post इयान मॉर्गन हुए आईसीसी विश्व एकादश टीम से बाहर, दिनेश कार्तिक नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को बनाया गया टीम का नया कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.