भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली एक बार फिर आईपीएल खिताब जीतने का सपना देखते ही रह गए और मामला हाथ से निकल गया. आईपीएल में कप्तानी संभाल रहे कोहली अपनी टीम को जीत दिलाने में असफल रहे और प्ले ऑफ़ से बाहर हो गए. तो वहीं इसी बीच एक दिलचस्प मामला सामने आया है, जिसमे कोहली ने खुद को नहीं बल्कि इस ख़ास शख्स को बेस्ट कप्तान बताया है. जी हां आप इस ख़ास शख्स का नाम सुनकर चौंक पड़ेंगे और कहेंगे यह बिलकुल सही है.

गौरतलब है कि, विराट कोहली की कप्तानी में पिछले कुछ समय से टीम इंडिया धमाल मचा रही है. टी-20 से लेकर वनडे और टेस्ट मैच हर तरफ भारतीय खिलाड़ियों का जलवा बरकरार है. लेकिन क्रिकेट के सबसे बड़े लीग आईपीएल में वह असफल हुए और उनको बाहर का रास्ता देखने पड़ा. तो वहीं अब उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी सबसे ख़ास और दिल के करीब शख्स को सबसे बेस्ट कप्तान बताया है. जी हां वह कोई और नहीं बल्कि मिसेज कोहली हैं. गौरतलब है कि, अनुष्का और विराट एक परफेक्ट कपल बनकर सामने आये हैं और इनकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं.
“… She (@AnushkaSharma) is ofcourse (the captain off field), she takes all the right decisions in life… She is totally my strength and she keeps me positive all the time and that’s what you want with your life partner so I’m very grateful” – @imVkohli
#Virushka pic.twitter.com/ZtqIjiAwoB
— Anushka Sharma News (@AnushkaNews) May 19, 2018
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे विराट कोहली एक इंटरव्यू में ऑफ़ फील्ड कप्तान के बारे में पूछे गए सवाल पर अनुष्का शर्मा का नाम लेते हैं. जी हां इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कोहली ने अनुष्का को सबसे बेस्ट कप्तान बताया है. कोहली कहते हैं कि, अनुष्का शर्मा उनकी कप्तान है, वहीं सभी अहम और खास डिसीजन लेती हैं और उनकी वजह से ही आज यह मुकाम हासिल हुआ है.

आगे विराट कोहली कहते हैं “अनुष्का क्रिकेट को बहुत अच्छे से समझती हैं और वहीं मेरे सभी निर्णय लेती हैं. इसके साथ ही कोहली ने अनुष्का की तारीफ में बोला की वह खेल के प्रति काफी दीवानी हैं.”

गौरतलब है कि,अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 दिसंबर को इटली के मिलान में गुपचुप शादी कर ली थी और उसके बाद से अभी तक दोनों सुर्ख़ियों में रहते हैं.
The post धोनी नहीं बल्कि इन्हें अपना बेस्ट कप्तान मानते है विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.
