Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के इस पूर्व दिग्गज विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज ने रोहित शर्मा को ओपनिंग करने की दी सलाह

पूर्व भारतीय कप्तान क्रिस श्रीकांत ने रोहित शर्मा को ओपन करने की सलाह दी है। आईपीएल 2018 में डिफेंडिंग चैंपियंस मुंबई इंडियंस यहाँ प्ले-ऑफ़ में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

ज्ञात हो, कि रोहित शर्मा का बल्ला मौजूदा आईपीएल में अभी तक खामोश ही रहा है। रोहित, अपनी ख़राब फॉर्म के रहते अभी तक खेले 10 मैचो में केवल 231 रन बना पाए हैं। अब सवाल उठने लगे हैं, कि क्या रोहित को गौतम गंभीर से प्रेरित होकर कप्तानी छोड़ देनी चाहिए?

लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान क्रिस श्रीकांत का कहना है, कि रोहित शर्मा को दोबारा ओपन करना चाहिए। वही टीम के लिए सही साबित होगा। हालाँकि, यह सूर्यकुमार यादव और एविन लुईस के साथ न्याय नहीं होगा। क्योंकि यह जोड़ी लगातार टीम को अच्छी शुरुआत दिला रही है।

टीम का मिडिल ऑर्डर भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। लेकिन कुछ हद तक श्रीकांत का यह बयान मुंबई के कप्तान को सोचने पर मजबूर कर सकता है। मुंबई के मिडिल ऑर्डर में हो रहा लगातार बदलाव ही टीम की चिंता की वजह बना हुआ है। वहीँ रोहित शर्मा की फॉर्म भी इसका एक पहलू हो सकता है।

बता दें, कि सूर्यकुमार यादव ने मौके का भरपूर फायदा उठाया है। उन्होंने अभी तक 8 मैचों में ओपन करते हुए 40 से ज्यादा की औसत से रन बनाए हैं। लेकिन ईडन गार्डन पर रोहित का बल्ला जमकर बरसता है। आईपीएल में रोहित ने ईडन गार्डन पर 50 से ज्यादा की औसत से रन बनाए हैं।

कप्तान, एविन लुईस को बल्लेबाज़ी क्रम में नीचे भेजकर खुद ओपन कर सकते हैं। क्योंकि सूर्यकुमार यादव को नीचे भेजना टीम के लिए घातक साबित हो सकता है।

पिछले मैच मैच में यादव और लुईस की ओपनिंग जोड़ी ने कोलकाता के गेंदबाजों की धज्जियाँ उधेड़ दी थीं। इसलिए ऐसा कोई कारण नज़र नहीं आता जो कप्तान बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करते नज़र आयें।

The post भारत के इस पूर्व दिग्गज विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज ने रोहित शर्मा को ओपनिंग करने की दी सलाह appeared first on SportzWiki Hindi.