Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज बसिल थंपी ने बनाया ये शर्मसार रिकॉर्ड

खेल डेस्क। आईपीएल सीजन 11 में गुरुवार को खेले गए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में खूब रन बने। बैंगलोर ने एबी डिविलियर्स (69) और मोईन अली (65) की तूफानी पारी के बाद कॉलिन डी ग्रैंडहोम की 17 गेंदों में 40 रनों की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत सनराईसर्ज के सामने 219 रनों का भारी भरकम लक्ष्य रखा था।

संपत्ति विवाद: जेठ ने बीच सडक़ महिला के साथ किया ये..., पढक़र खड़े हो जाएंगे आपके रोंगट

इस मैच को बैंगलोर ने इस मैच को 14 रनों से जीता था। हालांकि इस मैच में सनराइजर्स हैदाराबाद के कप्तान केन विलियमसन (81) और मनीष पांड़े (62) ने इस मैच को जीतने के लिए पूरी कोशिश की लेकिन फिर भी टीम को हार का सामना करना पड़ा। बैंगलोर के इन तीनों बल्लेबाजों की बात करे या फिर सनराइजर्स के इन बल्लेबाजों की दोनों ने अपनी टीम को जीताने के लिए पूरी कोशिश की। लेकिन इनके अलावा एक ओर खिलाड़ी है जिसने इसके नाम इस मैच में ऐसा शर्मसार रिकॉर्ड बना दिया है जिसके बारे में खुद उन्होंने नहीं सोचा होगा।

समाजवादी पार्टी के नेता के बेटे की बेरहमी से हत्या, परिजनों ने लगाया हाईवे पर जाम

ये खिलाड़ी ओर कोई नहीं बल्कि सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज बसील थम्पी। बसील थम्पी को बैंगलौर के बल्लेबाजों ने ऐसा धोया कि उनके नाम आईपीएल में ये शर्मसार रिकॉर्ड बन गया। थम्पी ने इस मैच में अपने 4 ओवरों में 70 रन दिए। इसी के साथ आईपीएल के सबसे महंगे गेंदबाज होने का रिकॉर्ड अब थंपी के नाम दर्ज हो गया।

पाक की नापाक हरकत, फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद

इससे पहले पहले ये रिकॉर्ड हैदराबाद के इशांत शर्मा के नाम दर्ज था। इशांत शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 4 ओवरों में 66 रन लुटाए थे। वहीं इस मैच में थंपी ने अपने पहले स्पैल में उन्होंने दो ओवर डाले, जिसमें उन्होंने 37 रन दिए। इसके दूसरे स्पैल में उन्होंने उतने ही ओवरों में 33 रन लुटाए। इस तरह यह शर्मनाक रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो गया।