Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मेस्सी की हैट्रिक से अर्जेंटीना की मनोबल बढ़ाने वाली जीत

ब्यूनसआयर्स
लियोनेल मेस्सी ने विश्व कप से पहले अपनी शानदार फार्म का जानदार नजारा पेश करते हुए कल रात यहां हैटी के खिलाफ मैत्री फुटबाल मैच में हैट्रिक बनायी जिससे अर्जेंटीना ने 4-0 से जीत दर्ज की।          

लगभग 55 हजार दर्शकों के सामने मेस्सी ने 17वें मिनट में पेनल्टी पर गोल दागा। अर्जेंटीना ने दूसरे हाफ में दस मिनट के अंदर तीन गोल किये। इनमें से दो गोल मेस्सी ने दागे। मेस्सी ने 58वें मिनट में दूसरा गोल किया और फिर 66वें मिनट में हैट्रिक पूरी की। 

इस तरह से वह अपनी राष्ट्रीय टीम की तरफ से 64 गोल कर चुके हैं जो कि नया रिकार्ड है। मेस्सी की हैट्रिक के दो मिनट बाद र्सिजयो एगुएरा ने स्कोर 4-0 किया। उधर लीमा में पेरू ने स्काटलैंड पर 2-0 से जीत दर्ज की। क्रिस्टियन कुएबा ने आठवें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया जबकि जैफरसन फरफान ने दूसरे हाफ में गोल दागा।