Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जब अपने रोमांच पर था मैच तभी उथप्पा की पत्नी शीतल गौतम के मुंह से निकल गई गाली

आईपीएल का 11वां सीजन अपने अंतिम मुकाम पर पहुँच चुका है. अभी तक इसके सभी मैच काफी शानदार साबित हुए है. देखा जाए तो इसमें ज्यादातर सभी खिलाड़ियों ने कोई न कोई रिकॉर्ड अपने नाम जरूर किये हैं. इसी के साथ ही इसके अंतिम मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहुँच चुकी हैं.

हैदराबाद ने फाइनल में बनाई जगह

इसी के साथ ही कल यानी 25 मई को आईपीएल 2018 के दूसरे क्वालिफायर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 14 रन से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने कोलकाता के सामने 175 रन का टारगेट सेट किया था. लेकिन कोलकाता की टीम 20 ओवर में वो 160 रन ही बना सकी. इसी के साथ ही फाइनल की जंग से बाहर हो गयी.

शीतल को गाली देते किया गया स्पॉट

मैच के दौरान एक मौके ऐसा भी आया जिस पर भरोसा कर पाना काफी मुश्किल सा है. इस मैच के दौरान कोलकाता के प्लेयर रॉबिन उथप्पा की वाइफ शीतल गाली देती नजर आईं. मैच में ये मोमेंट आखिरी ओवर की दूसरी बॉल पर दिखाई दिया, जब कार्लोस ब्रेथवेट की बॉल पर शिवम मावी आउट हो गए. उनका कैच राशिद खान ने लिया.

कोलकाता की हार से निराश हुईं शीतल 

इस वक्त कोलकाता का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 160 रन का था, और उसे जीत के लिए 5 बॉल पर 15 रन की जरूरत थी, तभी मावी आउट हो गए. इसके बाद टीवी कैमरा स्टैंड की ओर घूमा, जहां कई क्रिकेटर्स की वाइफ खड़े होकर मैच देख रही थीं. मावी के आउट होते ही शीतल उथप्पा के मुंह से F#@K निकल गया. जो कैमरे पर दिखाई दे गया. उनकी लिप्सिंग देखकर समझा जा सकता है कि जीत के बेहद करीब पहुंचकर कोलकाता का विकेट गिरने से वे निराश थीं, और उनके मुंह से अचानक वो शब्द निकल गया. हालांकि इसके बाद बाकी बची 4 बॉल पर कोलकाता के बैट्समैन कोई रन नहीं बना सके.

हैदराबाद और चेन्नई होंगी आमने-सामने 

इसी के साथ ही कड़ी टक्कर देने के बाद भी कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम फाइनल में अपनी जगह नहीं बना सकी. और महज 14 रन के फासले से टूर्नामेंट से बाहर हो गई. अब यह सुनहरा मौका सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को मिला. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार 27 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा.

The post जब अपने रोमांच पर था मैच तभी उथप्पा की पत्नी शीतल गौतम के मुंह से निकल गई गाली appeared first on SportzWiki Hindi.