खेल डेस्क। बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान विराट कोहली युजवेंद्र चहल और पार्थिव पटेल एक स्वादिष्ट डिनर का आनंद लेने के लिए मोहम्मद सिराज के घर पहुंचे। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले हेतु बेंगलोर की टीम हैदराबाद में पहुंची और मोह्हमद सिराज का घर भी हैदराबाद में स्थितहै।
मोह्हमद सिराज हैदराबाद के स्थानीय निवासी है और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स के लिए खेलते है।रविवार को, अभ्यास के बाद, कोहली और पार्थिव पटेल और युजेंद्र चहल समेत कुछ अन्य आरसीबी खिलाड़ी सिराज के घर पहुंचे और वहा इन्होने हैदराबादी बिरयानी का आनंद लिया इसके अलावा कोर्मा, खोबानी का मेर्थ भी मीठे में दिया गया था।
सिराज एक माध्यम वर्ग के परिवार से आते है उनके पिताजी रोजी रोटी चलाने हेतु ऑटो रिक्शा चलाते है 2018 में, सिराज को आरसीबी द्वारा 2.6 करोड़ रुपये में ख़रीदा गया। पिछले साल, उन्होंने हैदराबाद के लिए छह मैचों में 10 विकेट लिए। इस सीजन में आरसीबी के लिए सिराज ने छह मैचों में चार विकेट लिए हैं।