Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चेन्नई के स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने शुरू किया पिता के नाम पर ख़ास टूर्नामेंट, सहवाग और धोनी जैसे दिग्गज लेंगे हिस्सा

Harbhajan singh started a new tournament in memory of his father

एक तरफ जहां टीम इंडिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से आईपीएल में धमाल मचा रहे हैं. तो वहीं अब वह अपने पिता के नाम पर एक ख़ास टूर्नामेंट आयोजित कराने जा रहे हैं, जिसका नाम एस.सार्देव सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट रखा है. इस टूर्नामेंट का आयोजन जालंधर के एक स्कूल में 1 जून से होगा जिसमे सहवाग, युवराज और कई दिग्गज खिलाड़ियों की एकेडमी के लोग शामिल होंगे.

आइये आपको बताते हैं इस स्पेशल टूर्नामेंट की ख़ास बात जो अगले महीने से शरू होने जा रहा है और खास भज्जी के पिता के नाम पर आयोजन होगा.

Harbhajan singh started a new tournament in memory of his father

आईपीएल के बीच एक और दिलचस्प टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है, जिसमे कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल होंगे. जी हां हरभजन सिंह ने अपने पिता एस.सार्देव सिंह की  याद में एक स्पेशल टूर्नामेंट का आयोजन किया है, जो की 1 जून को जालंधर के IVY स्कूल में होगा. इस टूर्नामेंट में वीरेंद्र सहवाग, एमएस धोनी, आशीष नेहरा और युवराज सिंह सभी के एकेडमी के खिलाड़ी शामिल होंगे. इस बात की जानकारी खुद हरभजन ने सोशल मीडिया पर एक झास ट्विट करके साझा की है.

जी हां हरभजन सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट जारी किया है जिसमे पिता को समर्पित इस स्पेशल टूर्नामेंट के आयोजन की जानकारी दी है. इसमें टूर्नामेंट का नाम और किस दिन से शुरू हो रहा है उसकी जानकारी साझा की गई है. गौरतलब है कि, इन दिनों सभी खिलाड़ी आईपीएल में व्यस्त हैं लें अब अगले महीने से शुरू होने वाली इस ट्रोफी के लिए भी तैयारी जारी है.

सहवाग, युवराज, एमएस धोनी और नेहरा यह सभी टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. जिनमे धोनी और युवराज अभी ही मैदान में धमाल मचाते हैं लेकिन सहवाग बतौर कोच और मेंटर खिलाड़ियों को प्रोत्साहन करते हैं. अब देखना होगा की इन सभी दिग्गज खिलाड़ियों की एकेडमी के साथ यह टूर्नामेंट कैसा होगा.

The post चेन्नई के स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने शुरू किया पिता के नाम पर ख़ास टूर्नामेंट, सहवाग और धोनी जैसे दिग्गज लेंगे हिस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.