Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऋषभ पन्त, लोकेश राहुल या इशान किशन नहीं, बल्कि यह खिलाड़ी ले सकता हैं आने वाले समय में बतौर विकेटकीपर एमएस धोनी का स्थान

हाल ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि बीसीसीआई ने इंग्लैंड और अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी – 20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की है। इस दौरान चयन समिति के चेयरमैन एमएसके प्रसाद ने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी और विकेटकीपर दिनेश कार्तिक की काफी प्रशंसा की।

एमएसके प्रसाद ने यह भी बताया कि कुलदीप यादव और यजुवेंद्र चहल टी-20 और वनडे में भी मुख्य स्पिनर की भूमिका में रहेंगे। चयन समिति के चेयरमैन एमएसके प्रसाद ने धोनी को सीमित ओवरों का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बताया लेकिन इसी के साथ वो धोनी का विकल्प भी खोज रहे हैं। इसकी जानकारी खुद उन्होंने दी है।

धोनी है सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर

बीसीसीआई चयन समिति के चेयरमैन एमएसके प्रसाद ने धोनी के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। आठ मई को बेंगलोर में एक प्रेस कॉनफ्रेंस में बोलते हुए प्रसाद ने कहा कि,‘एमएस धोनी अभी देश में सीमित ओवरों के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं।’ हालांकि उन्होंने जोर देकर कहा कि, ‘वो युवा खिलाड़ियों को मौका देकर स्टंपर्स का पूल तैयार कर रहे हैं।’

2019 में संन्यास लेने की उम्मीद

बीसीआई चयन समिति के चेयरमैन एमएसके प्रसाद धोनी के एक उत्तराधिकारी की तलाश कर रहे हैं। चयन समिति का पूरा फोकस एक बेहतर विकेट कीपर तलाशने की है। प्रसाद ने कहा कि, ‘चयन समित धोनी के संभावित उत्तराधिकारी की पहचान करने के लिए इच्छुक है। 2019 विश्वकप के बाद धोनी के संन्यास लेने की उम्मीद है।’

बता दें कि पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी 3 जुलाई से मैनेचेस्टर से शुरू हो रहे इंग्लैंड दौरे में ओडीआई और टी-20 टीम का हिस्सा हैं।

 

हमारे पास छह विकल्प

”धोनी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। बेशक,हमने दिनेश कार्तिक को निदहास ट्रॉफी में विकेटकीपर की कोशिश की और वास्तव में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन धोनी अभी भी भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं। हां,हम विकेटकीपर की तलाश में हैं। हमारे पास छह हैं। उन्हें ए टीम में मौका मिलता हैं ताकि वो अपने अगले स्तर के लिए तैयार रहे।”

बता दें कि दिनेश कार्तिक,रिषभ पंत और सैंजू सैमसन को धोनी के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।

आईपीएल में धोनी का दमदार प्रदर्शन

इस साल आईपीएल में धोनी का नया रूप देखने को मिल रहा है। दमदार बल्लेबाजी से धोनी सभी का मनमोह रहे हैं। 36 वर्षीय पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी दो बार आईपीएल टीम को आईपीएल का चैंपियन भी बना चुके हैं। इस सीजन आईपीएल के 10 मैचों में धोनी ने तीन अर्धशतक की मदद से 360 रन बनाए। धोनी अभी तक इस सीजन में 27 छक्के लगा चुके हैं।

The post ऋषभ पन्त, लोकेश राहुल या इशान किशन नहीं, बल्कि यह खिलाड़ी ले सकता हैं आने वाले समय में बतौर विकेटकीपर एमएस धोनी का स्थान appeared first on SportzWiki Hindi.