Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आरसीबी के खराब प्रदर्शन के बाद भी इस वजह से विराट कोहली से खुश है गुरु गैरी कर्स्टन

भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व विजेता कोच गैरी कर्स्टन ने अपने कोचिंग काल में भारतीय टीम को कई ऐतिहासिक सफलता दिलायी है। जो भारतीय टीम ग्रेप चैपल के कोचिंग कार्यकाल के दौरान बिखरी-बिखरी नजर आ रही थी उस टीम को गुरू गैरी ने एकजुट किया और विश्व क्रिकेट में एक नई पहचान दिलायी। गुरू गैरी के मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने जोरदार सफलता हासिल की।

विराट कोहली की तारीफ की गैरी कर्स्टन ने

अब वहीं गैरी कृर्स्टन आईपीएल में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेैंजर्स बैंगलोर के सहायक कोच के तौर पर काम कर रहे हैं। भले ही इस आईपीएल सीजन में आरसीबी की टीम के लिए सफर खत्म हो चला है, लेकिन गुरू गैरी ने आरसीबी के कप्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली की जबरदस्त तारीफ की है।

कोहली आधुनिक क्रिकेट के हैं महान बल्लेबाज

गुरू गैरी ने तो विराट कोहली को आधुनिक क्रिकेट का सबसे महान बल्लेबाज करार दे दिया है। गैरी कृर्स्टन ने इसको लेकर कहा कि

“विराट कोहली एक महान खिलाड़ी हैं वो सुधार के साथ और बेहतर होते जा रहे हैं। मैं उनके साथ काम करने का आनंद ले रहा हूं क्योंकि वो अपने खेल को लेकर सीखना चाहते हैं और सभी महान खिलाड़ी ऐसा करते हैं।”

भारत-इंग्लैंड सीरीज होगी दिलचस्प

वहीं गैरी कर्स्टन ने भारत की आगामी सीरीज इंग्लैंड दौरे को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि

भारत-इंग्लैंड सीरीज एक प्रतिस्पर्धा सीरीज होगी, ये एक अच्छी सीरीज होगी। दो महान टीमों के बीच लड़ाई देखना बहुत मजेदार होता है।”

टेस्ट क्रिकेट है सबसे शुद्ध क्रिकेट

साथ ही गैरी कर्स्टन ने आगे कहा कि

“मैं टी-20 क्रिकेट का आनंद लेता हूं। ये वास्तव में युवा पीढ़ी के लिए अपील करता है। ये बहुत ही मनोरंजक है मेरे बच्चे भी किसी और चीज से ज्यादा टी-20 देखने का अानंद लेते हैं। वैसे टेस्ट क्रिकेट हमेशा ऊपर रहेगा। ये खेल का सबसे शुद्ध रूप है, जो लोग टेस्ट क्रिकेट के साथ उभरे हैं वो हमेशा इसे प्यार करते हैं लेकिन टेस्ट क्रिकेट के साथ मेरी एकमात्र चिंता इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाहर की है, भीड़ कमजोर हो रही है।”

अलग-अलग होता है फ्रेंचाइजी और इंटरनेशनल टीम की कोचिंग करना

आरसीबी की टीम के प्रदर्शन को लेकर गैरी ने कहा कि

“ये इस टीम के साथ मेरा पहला साल है। मैंने वास्तव में इस टीम के साथ समय का आनंद लिया। ये एक फ्रेंचाइजी टीम है और इंटरनेशनल टीम की कोचिंग बहुत अलग है, लेकिन आरसीबी का मुख्य कोच नहीं हूं मैं तो सिर्फ एक सहायक कोच हूं इसलिए मेरे आने और टीम की सहायता करना कुछ ऐसा रहा जिसका मैंने आनंद लिया।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post आरसीबी के खराब प्रदर्शन के बाद भी इस वजह से विराट कोहली से खुश है गुरु गैरी कर्स्टन appeared first on SportzWiki Hindi.