वर्ल्ड कप से लेकर आईपीएल तक के सभी ख़िताब धोनी ने अपने नाम किए हैं. अब उन्होंने तीसरी बार अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल का ख़िताब दिलाया है. इसके साथ ही उन्होंने यह साबित किया है, कि उनके पास अभी भी क्रिकेट को देने के लिए बहुत कुछ है.
आईपीएल से पहले धोनी की बल्लेबाजी और प्रदर्शन को लेकर काफी आलोचना की जा रही थी, लेकिन उन्होंने शानदार बल्लेबाजी कर अपने आलोचकों को करार जवाब दिया है. धोनी ने अपने बैट से बताया है, कि अभी भी उनमे वही क्षमता है. जिसके लिए वह जाने जाते हैं.
ये कहा सौरव गांगुली ने

धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स की सफलता को समझते हुए पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा, ”इस आईपीएल में धोनी बेहद आराम से दिख रहे थे. जिसके लिए उन्हें पहले से ही जाना जाता है. तथ्य यह है कि फ्रेंचाइजी ने उनका समर्थन किया जिससे टीम को मदद मिली”
बता दें, धोनी आईपीएल के शुरु होने से ही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रहे हैं. धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 2010 और 2011 में लगातार दो बार आईपीएल ख़िताब जीता था. इसके अलावा कई बार चेन्नई फाइनल में पहुंची लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा.
इस आईपीएल सीजन में धोनी का शानदार बल्लेबाजी

सौरव गांगुली ने धोनी की तारीफ इसलिए की है, क्योंकि इस सीजन में धोनी का बल्ला जमकर बोला है. उन्होंने 16 मैचों में 150.66 की स्ट्राइक रेट से 455 रन बनाए हैं. इस दौरान नाबाद 79 रन सर्वोच्च स्कोर रहा है. जबकि आईपीएल से पहले वह उस तरह से फॉर्म में नज़र नही आ रहे थे. जिसके लिए वे जाने जाते हैं. इसलिए उनकी जमकर आलोचना की जा रही थी, लेकिन धोनी ने अपने प्रदर्शन से इन आलोचनाओं को थाम दिया है. अब वह चाहेंगे, कि उनकी फॉर्म इसी तरह आगे भी बनी रही, क्योंकि अब भारत को कई सीरीज खेलनी हैं. जबकि 2019 का वर्ल्ड कप भी करीब आ रहा है.
The post सौरव गांगुली ने बताया, कैसे मिली धोनी और उनकी टीम को आईपीएल का ख़िताब जीतने में सफलता appeared first on SportzWiki Hindi.