Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत को किया था साफ़ मना अब इस देश को पहली बार विश्वकप दिलाने के लिए टीम से जुड़े गुरु गैरी कृर्स्टन

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज गैरी कृर्स्टन एक समय विश्व क्रिकेट के सबसे अच्छे बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। गैरी कृर्स्टन एक बल्लेबाज के तौर पर तो जबरदस्त सफल रहे और साथ ही जब गैरी कृर्स्टन को एक कोच के तौर पर आकलन किया जाए तो इसमें उन्होंने और भी ज्यादा कामयाबी हासिल की।

गैरी कृर्स्टन के कोचिंग कार्यकाल में भारत की मिली बड़ी सफलता

गैरी कृर्स्टन के भारतीय क्रिकेट टीम के कोच के रूप में हासिल की गई सफलता को कभी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। गैरी कृर्स्टन ने भारतीय क्रिकेट टीम को अपने मार्गदर्शन में विश्वकप 2011 के खिताब के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में पहली बार नंबर वन का ताज दिलाया।

गैरी बने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सलाहकार

ऐसे में गुरू गैरी की काबिलियत को ध्यान में रखते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने गैरी कृर्स्टन को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने गैरी कृर्स्टन को अपनी नेशनल टीम का प्रमुख सलाहकार के रूप में चुना गया है और उन्हें साथ ही बांग्लादेश क्रिकेट टीम के मुख्य कोच को चुनने का काम भी सौंप दिया गया है।

गैरी कृर्स्टन चुनेंगे बांग्लादेश क्रिकेट टीम का नया कोच

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के कार्यकारी नजमुल हसन ने कहा कि

बोर्ड ने इस काम के लिए तीन उम्मीदवारों को चुना है जिसमें से कृर्स्टन ये फैसला करेंगे कि टीम के लिए कौन उपयुक्त होगा। कृर्स्टन से पहले ही बीसीबी के साथ काम करना शुरू कर दिया और उम्मीद है कि वो अगले सप्ताह ढाका आएंगे। उनका ढाका दौरा आईपीएल में आरसीबी के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। अगर टीम प्लेऑफ में पहुंचती है तो उनके आने में विलंब होगा।”

नजमुल हसन ने कहा, गैरी नए कोच को ढूंढने में करेंगे मदद

“कृर्स्टन अभी देख रहे हैं कि बांग्लादेश को कैसे कोच की जरूरत है। वो मेरे अलावा खिलाड़ियों और कोचिंग टीम से भी बात कर रहे हैं। हम अपनी पसंद को उनकी पसंद से मिलाने के बाद कोच का नाम तय करेंगे। इससे हमारे लिए काम आसान होगा। नए कोच का कार्यकाल वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज से शुरू हो जाएगा।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post भारत को किया था साफ़ मना अब इस देश को पहली बार विश्वकप दिलाने के लिए टीम से जुड़े गुरु गैरी कृर्स्टन appeared first on SportzWiki Hindi.