Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल के बीच आखिर बांसवाड़ा क्यों पहुंचे महेन्द्र सिंह धोनी!

जयपुर। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बुधवार को राजस्थान के बांसवाड़ा पहुंचे। महेन्द्र सिंह धोनी के बांसवाड़ा पहुंचने की खबर जैसे ही लोगों को मिली वैसे उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जानकारी के अनुसार टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी बुधवार को निजी विमान से तलवाड़ा हवाई पट्टी पहुंचे।

ऑनलाईन डेटिंग में झूठे प्रेम जाल में फंसे युवक का हुआ था ऐसा हश्र! पढक़र उड़ जाएंगे आपके होश

महेन्द्र सिंह धोनी एक निजी सीमेंट फैक्ट्री के निरीक्षण के लिए बांसवाड़ा आए है। तलवाड़ा हवाई पट्टी पर उतरने के बाद एम एस धोनी वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य प्रशंसकों से भी मुलाकात की। इसके बाद महेन्द्र सिंह धोनी एक सीमेंट फैक्ट्री के निरीक्षण के लिए निकल गए।

बीजेपी पार्षद की सरेराह गोलियों से भूनकर हत्या

जानकारी के अनुसार महेन्द्र सिंह धोनी एक निजी विमान से सुबह 10 बजे के आस-पास तलवाड़ा हवाई पट्टी पर उतरे। यहां पर उनका स्वागत किया गया। तलवाड़ा हवाई पट्टी पर सीमेंट फैक्ट्री के पदाधिकारियों ने महेन्द्र सिंह धोनी का स्वागत किया इसके बाद वह निजी वाहन से फैक्ट्री के लिए रवाना हो गए। जहां पर उन्होंने सीमेंट फैक्ट्री का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि यहां पर अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद महेन्द्र सिंह धानी शाम को बांसवाड़ा लौटेंगे और उसके बाद वे यहां से विमान से पुन: प्रस्तान करेंगे।

कैप्टन कूल धोनी ने खोला अपने पहले क्रश का राज!

उल्लेखनीय है कि महेन्द्र सिंह धोनी फिल्हाल आईपीएल के व्यस्तम कार्यक्रमों में व्यस्त है। वें दो साल बाद इस सीजन में वापसी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान है। इस सीजन में उनकी कप्तानी में न सिर्फ टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है बल्कि इस सीजन में उनका बल्ला भी जमकर चल रहा है।