Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

संदीप पाटिल ने इस बॉलीवुड फिल्म से की महेंद्र सिंह धोनी की तुलना, विराट पर कसा तंज

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और आईपीएल में चेन्नई की कमान संभाल रहे एमएस धोनी इन दिनों आईपीएल में धमाल मचा रहे हैं. धोनी की बल्लेबाजी देख दर्शक से लेकर क्रिकेट पंडित हर कोई हैरान है और उनकी विस्फोटक पारी देख धोनी की तारीफ़ करता नहीं थक रहा है. इस कड़ी में पूर्व दिग्गज क्रिकेटर संदीप पाटिल का नाम शामिल हो गया है. जी हां संदीप ने धोनी की तारीफ़ में काफी ख़ास बात कही है. 

आइये आपको बताते हैं कि, संदीप ने धोनी की तारीफ में क्या ख़ास कहा है और किस फिल्म का पात्र बताया और कहा वह हमेशा स्टार रहेंगे. धोनी टीम इंडिया के उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिनके चाहने वालों की संख्या में लगातार इजाफा होता आ रहा है.

 

धोनी मुगले आजम फिल्म की तरह हैं

Dhoni is best as kapil dev say's former cricketer sandeep patil

गौरतलब है कि, आईपीएल से पहले तक एमएस धोनी खराब फॉर्म में थे और इस वजह से उनके प्रदर्शन को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे. तो वहीं अब जब आईपीएल में धोनी  एक बार फिर चेन्नई की कमान संभालते हुए मैदान में धुआंधार पारी खेल रहे हैं, तो उनका अंदाज देखकर हर कोई गदगद हो उठा है. साथ ही धोनी की तारीफ़ करने कोई नहीं थक रहा है. इस कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल भी शामिल हो गए हैं जिन्होंने धोनी को एक फिल्म का पात्र बता दिया है.

संदीप कहते हैं 

“धोनी मुगले-आजम की तरह हैं जो कभी भी पुरानी नहीं होती और उनको बार-बार देखना कभी बोर नहीं करता.”

धोनी हमेशा नंबर 4 के खिलाड़ी रहे हैं

Dhoni is best as kapil dev say's former cricketer sandeep patil

संदीप ने बताया कि, वह धोनी से साल 2004 में मिले थे जब उनका अंदाज देखने लायक था. शुरू से ही धोनी नंबर 4 पर खेलते आये हैं और आज भी वह इस क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए धमाल मचाते हैं. दोनी की सबसे ख़ास बात यह है कि, हमेशा की तरह कूल अंदाज में रहते हैं चाहे वो प्रेशर का वक्त हो या जीत दर्ज करने के समय.

साथ ही संदीप कहते हैं कि, कुछ दिनों पहले जब एमएस धोनी अपने अंदाज में नहीं नजर अ रहे थे तो लोग सवाल उठा रहे थे. साथ ही टीम में उनकी जगह को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही थीं. तो वहीं अब जब वह युवा खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए धमाल मचा रहे हैं तो सबकी बोलती बंद हो गई है.

एमएस धोनी सबसे बेस्ट कप्तान 

Dhoni is best as kapil dev say's former cricketer sandeep patil

संदीप ने धोनी की कप्तानी को लेकर भी ख़ास बात साझा की और उनको टीम इंडिया का सबसे बेस्ट कप्तान बताया. जी हां क्विंट के साथ बातचीत में संदीप ने कहा कि, अब तक जितने भी कप्तान रहे हैं चाहे कपिल देव जो या फिर आज के विराट कोहली. एमएस धोनी सभी कप्तानों में बेहद ख़ास और सबसे बेस्ट रहे हैं.

धोनी न सिर्फ 2011 का वर्ल्डकप जिताने वाले कप्तान रहे, उन्होंने टीम इंडिया का साथ उस वक्त भी दिया जब टी-20 वर्ल्डकप और चैम्पियंस ट्रोफी भी हुई थी. धोनी ने यह सभी बड़े खिताब अपनी कप्तानी में रहते हुए टीम इंडिया को दिलाये.

The post संदीप पाटिल ने इस बॉलीवुड फिल्म से की महेंद्र सिंह धोनी की तुलना, विराट पर कसा तंज appeared first on SportzWiki Hindi.