Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुंबई के हाथों मिली करारी हार के बाद शाहरुख खान ने फैंस से मांगी माफी

नई दिल्ली
ईडन गार्डन में खेले गए आईपीएल टूर्नामेंट के 41वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को मुंबई इंडियंस से काफी बुरी हार मिली। मुंबई ने टाॅस हारकर 211 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन जवाब में उतरी केकेआर की टीम 108 रनों पर ही ढेर हो गई। इस हार के बाद केकेआर के मालिक शाहरुख खान ने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस से माफी मांगी।  

इस जीत से जहां मुंबई की टीम पॉइंट टेबल पर चौथे नंबर पर पहुंच गई है, वहीं केकेआर अब 5वें नंबर पर है। उसे अगर प्लेऑफ में जाना है तो सभी मुकाबले जीतने होंगे। केकेआर की यह 11 मैचों में छठी हार थी। हार के बाद किंग खान ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''खेल जोश से जुड़ा हुआ है और हार या जीत इसे दर्शा नहीं सकते, लेकिन आज एक मालिक होने के नाते मैं कोलकाता टीम के जोश में कमी के लिए प्रशंसकों से माफी मांगना चाहता हूं।'' 

 
उल्लेखनीय है कि मुंबई के लिए हार्दिक और उनेक भाई क्रुणाल पंड्या ने दो-दो विकेट लिए। इससे पहले मुंबई ने युवा बल्लेबाज ईशान किशन की 21 गेंदों में 62 रनों की तूफानी पारी के दम पर विशाल स्कोर खड़ा किया था। ईशान ने अपनी पारी में 6 छक्के और 5 चौके लगाए थे।