Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली की तारीफ़ में प्रीति जिंटा ने किया ऐसे शब्द का प्रयोग सब है हैरान

आईपीएल 11 वें सीजन के शुरआती मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाली किंग्स इलेवेन पंजाब अंत में प्ले में जगह बनाने में असफल हुई. किंग्स इलेवेन पंजाब की सह मालकिन किंग्स इलेवन की हार के पहले जब मुंबई इंडियन्स को हार मिली थी, तो वह काफी खुश नज़र आयीं थीं. लेकिन इस पर उन्होंने फिर सफाई भी दी. इस दौरान उन्होंने कई ट्वीट्स किए. जिसमें से एक उन्होंने विराट कोहली को लेकर भी किया.

विराट कोहली को बताया शानदार

दरसल प्रीति जिंटा से ट्विटर पर एक फैन ने पूछा कि वह विराट कोहली के बारे में क्या सोचती हैं. इस पर प्रीति जिंटा ने जवाब देते हुए विराट कोहली को एक ही शब्द में शानदार बताया है. उन्होंने लिखा ”वह शानदार हैं”

जब मुंबई की हार पर खुश हुईं थी प्रीति जिंटा 

मुंबई इंडियन्स अपने अंतिम मैच दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ हार गयी थी. इस हार की वजह से मुंबई प्ले से बाहर गयी थी. लेकिन इससे किंग्स इलेवेन के प्ले ऑफ़ में जाने के चांस बन गए थे. लेकिन चेन्नई से हारने के बाद किंग्स इलेवन भी प्ले ऑफ़ से बाहर गयी. मौका राजस्थान रॉयल्स का बन गया और वह प्ले ऑफ़ में पहुंच गयी.

इससे पहले जब मुंबई इंडियन्स को हार मिली थी. तो प्रीति जिंटा काफी खुश हुई थीं. उनकी ख़ुशी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. जिसमें वह कहती हुई नज़र आ रही हैं कि मैं बहुत खुश हूं कि मुंबई बाहर हो गयी.

प्रीति जिंटा ने दी सफाई 

मुंबई की हार पर ख़ुशी मनाने का वीडियो वायरल होने पर प्रीति जिंटा ने इस पर सफाई भी दी. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा ”अगर मुंबई बाहर होती तभी पंजाब को प्लेऑफ में जाने का चांस मिलता. मगर राजस्थान की टीम ज्यादा खुश थी, क्योंकि चेन्नई ने हमें हराकर प्लेऑफ से बाहर कर दिया था. हमारे हारने से राजस्थान प्लेऑफ में पहुंच गया और वह खुश था. आपको ना केवल अपनी जीत पर नजर रखनी होती है. बल्कि दूसरी टीमों की हार पर भी उतनी ही नजर रखनी होती है, क्योंकि इससे टीम की स्थिति पर फर्क पड़ता है”

इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया जिसमें फैन्स से माफ़ी मांगी. उन्होंने लिखा ‘‘जिन्होंने सोचा होगा कि पंजाब ने अपने शुरुआती छह मैचों में पांच मैच जीत लिए हैं, तो वह प्लेऑफ में जगह बना लेगी. मैं उन सभी प्रशंसकों और समर्थकों से माफी मांगती हूं कि उन्हें निराशा हाथ लगी. अगले साल हम आपको निराश नहीं करेंगे”

The post विराट कोहली की तारीफ़ में प्रीति जिंटा ने किया ऐसे शब्द का प्रयोग सब है हैरान appeared first on SportzWiki Hindi.