Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान के लीजेंड हॉकी प्लेयर मंसूर अहमद का निधन

कराची
पाकिस्तान के 49 वर्षीय स्टार गोलकीपर मंसूर अहमद का लंबी बीमारी के चलते शनिवार को निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों में उनका स्वास्थ्य लगातार खराब हो रहा था। उन्होंने हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए भारत से मदद मांगी थी। अहमद की सहायता करने के लिए फोर्टिस अस्पताल, मुंबई के जोनल डायरेक्टर डॉ. एस नारायणी ने हाथ आगे बढ़ाया था। उन्होंने कहा था कि अगर वह इलाज करवाने के लिए भारत आते हैं तो वह उनका फ्री में इलाज करेंगे। 

अहमद 4-5 साल पहले दिल की सर्जरी करवाई थी जिसमें उन्हें पेसमेकर और स्टेंट लगाए गए थे। लेकिन एक बार फिर परेशानी बढ़ने लगी है। पिछले महीने से उनकी हालत आैर भी खराब हो रही है। ऐसे में उनके बचाव के लिए हाॅर्ट ट्रांसप्लांट ही एकमात्र रास्ता बचा था। 

अहमद ने 1 986 से 2000 तक 338 हॉकी मैचों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया।  सिडनी में, 1994 में उन्होंने वर्ल्ड कप जीता और 1992 में उनके हिस्से कांस्य पदक आया। 1994 में उन्हें अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन ने सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का खिताब दिया था।