क्रिकेट का जहाँ पर नाम आता है वहां पर बालीवुड का तड़का ना हो तो दोनों ही में ही खालीपन नजर आता है | शुरुआत से ही इन दोनों में गहरी दोस्ती नजर आई है , आईपीएल में बालीवुड का तड़का लगता है , अपनी-अपनी टीम को लेकर अभिनेत्रियाँ समर्थन करती हुई नजर आती है.
इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है, जिन्होंने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के साथ डेट पर जाने की ख्वाइश की है. जी हाँ, बालीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सचिन के साथ डेट पर जाने की ख्वाइश जाहिर की है.

एक साक्षात्कार के दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया की विराट कोहली , युवराज सिंह , धोनी ,सुरेश रैना बेहद ही सरल और अच्छे इंसान है, अच्छे इंसान के साथ अच्छा व्यक्तित्व ही उनकी पहचान है. इसके साथ ही जब उनसे किसी एक व्यक्ति को चुनने के लिए कहा गया तो उन्होंने तपाक से क्रिकेट के भगवान का नाम ले लिया |

वहीँ प्रियंका ने विराट कोहली , युवराज सिंह को बेहद आकर्षक इंसान कहा, लेकिन डेट के लिए उन्होंने मास्टर ब्लास्टर का नाम लिया. उन्होंने कहा कि कैसे एक खिलाड़ी के तौर पर सचिन ने क्रिकेट को असली मुकाम तक पहुँचाने में मदद की है.
क्रिकेट को असली मुकाम तक पहुँचाने वाले सचिन ने अपने क्रिकेट के 25 साल के दौर में बहुत सारे रिकॉर्ड बनाये जो वाकई में क्रिकेट की दुनिया में अजब है, इन्होने क्रिकेट की दुनिया में वो कीर्तिमान स्थापित किया है जिसको तोड़ पाना अन्य खिलाड़ियों के लिए वास्तव में काफी मुश्किल काम है.
The post प्रियंका चोपड़ा को विराट, धोनी, रैना और युवराज लगते है हॉट, लेकिन इस खिलाड़ी को करना चाहती है डेट appeared first on SportzWiki Hindi.