Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पोलार्ड के आतिशी अर्धशतक के आगे फ़ैल हुए पंजाब के किंग्स

खेल डेस्क। वानखेड़े में खेले गए मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मुकाबले में मुंबई ने 3 रन से बाजी मारी। पंजाब की इस हार के कारण अब उनकी प्ले ऑफ की मुश्किल लगातार बढ़ चुकी है और मुंबई अब चौथे स्थान पहुंच गयी है मुंबई की जीत में कीरोन पोलार्ड और बेहतरीन यॉर्कर मैन जसप्रीत बुमराह का हाथ रहा।

बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट निकाले और जबकि कीरोन पोलार्ड ने 23 गेंदों में 50 रन की आतिशी पारी और मुंबई की जीत में अहम भूमिका निभाई। राहुल की 94 रन की पारी पंजाब टीम के काम नहीं आ सकी मुंबई ने पहले खेलते हुए 186 रन का विशाल स्कोर बनाया लेकिन पंजाब इस स्कोर का पीछा करने में नाकाम रही।

एक समय पंजाब का 16 ओवरों में स्कोर 145/1 था और किंग्स को जीत के लिए 24 गेंदों में केवल 42 रनों की आवश्यकता थी और उनके पास 9 विकेट हाथ में थे लेकिन बुमराह की घातक गेंदबाजी के आगे फिंच भी फ़ैल हुए और वह भी 46 रन की पारी खेलकर चलते बने। बुमराह की कड़ी मेहनत आखिर मुंबई टीम के काम आ गयी।

आखिर इस मैच में कीरोन पोलार्ड की आक्रामक पारी मुंबई इंडियंस को एक बेहतरीन स्कोर तक ले गयी उन्होंने 50 रन की पारी 3 छक्के और 5 चौके लगाए और एक बार फिर पोलार्ड फॉर्म में नजर आये। मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर प्ले ऑफ की उम्मीदों को कायम कर लिया है। एक तरफ अंकतालिका में सबसे निचे पायदान पर रहने वाली मुंबई इंडियंस की टीम में एक बार फिर आईपीएल के आखिरी मैचों में वापसी की।