Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पांव की चोट के कारण नेयुर का विश्व कप में खेलना संदिग्ध

बर्लिन
जर्मनी के गोलकीपर मैनुएल नेयुर का पांव की चोट के कारण रूस में अगले महीने होने वाले विश्व कप फुटबाॅल में खेलना संदिग्ध है। नेयुर ने भी स्वीकार किया कि इस तरह की बड़ी प्रतियोगिता में बिना अभ्यास के जाना मुश्किल है क्योंकि वह इस सत्र में बायर्न म्यूनिख के लिए कोई मैच नहीं खेल पाएंगे।            

नेयुर ने कहा, ‘‘ मुझे नहीं लगता कि इस बारे में सोचना भी चाहिए कि मैं बिना मैच अभ्यास के इतनी बड़ी प्रतियोगिता में भाग ले पाऊंगा। ’’ बत्तीस वर्षीय नेयुर पांव में फ्रैक्चर के कारण पिछले साल सितंबर से बाहर हैं और उनका विश्व कप तक पूरी तरह से फिट होना संदिग्ध है। जर्मनी विश्व कप में अपना पहला मैच 17 जून को मास्को में मैक्सिको के खिलाफ खेलेगा।           

इस बीच बायर्न म्यूनिख के कोच जुप हेनकेस ने कहा कि नेयुर क्लब के इस सत्र के बाकी बचे दो मैचों में नहीं खेल पाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ मैनुएल स्टुटगार्ट के खिलाफ नहीं खेलेंगे और इसके अलावा वह जर्मन कप फाइनल में भी नहीं खेल पाएंगे। ’’