आईपीएल के इस सीजन में हर रोज एक अलग मुकाबला खेला जा रहा है. साथ ही हर मुकाबले के साथ ही नए रिकॉर्ड भी बन रहे हैं. अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर खिलाड़ी इसमें अपना नाम कर रहे हैं. ऐसा ही कल यानी 18 अप्रैल को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच खेला गया.
दिल्ली का रहा शानदार प्रदर्शन

इस मैच में दिल्ली ने चेन्नई को 134 रन से मात देकर अपनी घरेलू स्टेडियम में अपनी नाक बचा ली. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए. दिल्ली की शुरुआत खराब रही और टीम को पहला झटका पांचवें ओवर की पहली ही गेंद पर पृथ्वी शॉ के रूप में लगा. पृथ्वी 17 रन बनाकर आउट हुए.
फिर उसके बाद दूसरे विकेट के लिए श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत के बीच एक अच्छी साझेदारी बन रही थी, लेकिन लुंगी नगीदी ने 11वें ओवर में दोनों सेट बल्लेबाज को आउट कर दिल्ली को संकट में डाल दिया. दिल्ली की ओर से ऋषभ पंत ने 38 और श्रेयस अय्यर ने 19 रन बनाए. आखिरी ओवरों में विजय शंकर 36 और हर्शल पटेल ने 16 गेंदों में 36 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.
चेन्नई नहीं हासिल कर पाई जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरे चेन्नई के लिए अंबाती रायुडू और शेन वॉटसन ने पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े. इसके बाद ही वॉटसन 14 और रायडू 50 रन बनकर आउट हो गए. इसके साथ ही जडेजा ने 27 रन की पारी खेली. इनके अलावा चेन्नई का कोई भी खिलाड़ी 20 रन से उपर नहीं बढ़ पाया. और चेन्नई की टीम 128 रन पर आउट हो गयी.
हर्शल पटेल और विजय शंकर के बीच की बातचीत…………..
मैच के बाद ही दिल्ली के दो खिलाड़ी विजय शंकर और हर्शल पटेल के बीच की बात-चीत सामने आई. विजय शंकर ने हर्शल से कहा, लम्बे समय के बाद अच्छा प्रदर्शन कर के हमने जीत हासिल की है कैसा लग रहा है.
इस पर हर्शल ने कहा, “मुझे बहुत अच्छा लग रहा है. हमने मिलकर बहुत अच्छी पारी खेली है. इतने लम्बे समय के बाद हमारी यह जीत काफी स्पेशल रही.”

हमारी इस शानदार जीत का श्रेय आपको (विजय शंकर) को जाता है. 4 विकेट गिरने के बाद अपने जिस तरह प्रदर्शन किया है वह काफी शानदार रहा. साथ ही हमारी साझेदारी भी बहुत महत्पूर्ण साबित हुई.
आखिरी ओवर में हर्शल द्वारा 3 छक्के मारे जाने पर हर्शल ने कहा, “मुझे बहुत अच्छा लग रहा है. मैंने गेंद को अच्छे से हिट किया है. इसी के साथ ही मेरा बल्लेबाजी का प्लान भी यही था कि गेंद देखो और मारो.”
इसके बाद हर्शल ने कहा, “हम दोनों ने काफी अच्छी साझेदारी की है. हमने कोई भी गलत शॉट नहीं खेला है. न ही कोई नया शॉट खेलने की कोशिश की है. हमने गेंद को हिट करने में ध्यान दिया है. साथ ही हमारा प्रदर्शन शानदार रहा है. साथ ही हमारी फील्डिंग और गेंदबाजी काफी शानदार साबित हुई है.”
The post हर्शल और विजय ने बताया क्या हुई थी दोनों के बीच जिसकी वजह से आसानी से दिया चेन्नई को मात appeared first on SportzWiki Hindi.