Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल से बाहर होने के बाद मोईन अली ने कहा शर्म की बात है

आईपीएल का यह दौर काफी शानदार साबित हो रहा है. इसके हर मैच में कुछ न कुछ रोमांच देखने को मिलता है. अभी तक सभी टीमें प्ले ऑफ में जगह बनाने में लगी हुई थी. पर कल के बाद प्ले ऑफ में जाने वाली टीमों का फैसला हो गया है. इसमें सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टीमें प्ले ऑफ में जगह बना चुकी हैं.

बैंगलोर थी प्रबल दावेदार 

इसी के साथ ही प्ले ऑफ में जाने की मजबूत दावेदार रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की टीम साबित हो रही थी पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच के बाद बैंगलोर की उम्मीदों पर पानी फिर गया. 53वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने अहम मैच में कोहली की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर बैंगलोर को 30 रनों से हरा दिया था. इस जीत के साथ ही राजस्थान ने प्लेऑफ में जगह बना ली थी.

राजस्थान ने प्ले ऑफ में बनाई अपनी जगह

होम ग्राउंड में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए. जवाब में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की पूरी टीम 20वें ओवर में 134 रनों पर ढेर हो गई. राजस्थान की ओर से श्रेयस गोपाल ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए वहीं बेन लॉफ्लिन और जयदेव उनादकट ने दो-दो विकेट हासिल किए. बैंगलोर की ओर से सिर्फ एबी डि विलियर्स ही टिक कर बल्लेबाजी कर सके. उन्होंने 53 रनों का योगदान दिया. बैंगलोर की ओर से तेज गेंदबाज उमेश यादव ने तीन बल्लेबाजों को पविलियन की राह दिखाई.

मोईन अली ने किया ट्वीट 

मैच हारने के बाद प्ले ऑफ की जंग से बाहर होने के बाद ही रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के खिलाड़ी मोईन अली ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है. मोईन ने अपने पोस्ट में लिखा है, “मैं रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की टीम और भारत में मेरे शानदार फैन्स का धन्यवाद करना चाहता हूँ. सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ अद्भुत टूर्नामेंट. शर्म की बात है कि हम इसमें आगे पहुँच नहीं सके पर हमने बहुत कुछ सीखा. धन्यवाद.”

The post आईपीएल से बाहर होने के बाद मोईन अली ने कहा शर्म की बात है appeared first on SportzWiki Hindi.