खेल डेस्क। आईपीएल 2018 का फाइनल मैच 27 मई को खेला जायेगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा। प्ले ऑफ के लिए चार टीमों ने पूर्ण रूप से तैयारी कर ली है इन चार टीमों में चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद , कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स शामिल है।
फाइनल मैच में बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर मैच से पहले दो घंटे का अपने प्रस्ताव पेश करेंगे और उनके अलावा उनके साथी अभिनेता सलमान खान, जैकलिन फर्नांडीस, करीना कपूर खान और सोनम कपूर अहुजा इस लीग के फाइनल मैच में अपनी प्रस्तुति देंगे।
पहला प्ले-ऑफ मैच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा। इसके बाद बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में तीसरे स्थान पर केकेआर और चौथे स्थान पर राजस्थान के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जायेगा।