आज आईपीएल का 41वां मुकाबला खेला जाना है जिसमे कोलकाता और मुंबई के बीच बेहद रोमांचक मैच देखने को मिलेगा. तो वहीं मैच से पहले केकेआर के लिए ख़ुशी की खबर आई है जिसमे शिवम मावी के फैंस काफी खुश होंगे. आपको बता दें कि, शिवम मावी पिछले मैच में चोटिल थे. जो अब आज के मुकाबले में वापसी करने जा रहे हैं. आपको बता दें, कि पिछला मुकाबला मुंबई ने कोलकाता को हराकर जीत लिया था.

आईपीएल की दो मजबूत टीमें आज कोलकाता के इडेन गार्डन में धमाल मचाने के लिए उतरेंगी और एक बार फिर बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा.
आज कोलकाता कुछ बदलाव के साथ मैदान में उतरेगी जिसमे शिवम मावी का भी नाम शामिल है. जी हां, जो पिछले मैच में चोटिल थे और उनकी जगह प्रासिध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया था. लेकिन अब बताया जा रहा है कि, शिवम मावी फिट हो गए हैं और आज के मैच में वह धमाल मचाते नजर आयेंगे. जी हां टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक़, शिवम अब फिट हैं और आज मैदान में धमाल मचाते नजर आयेंगे.

गौरतलब है, कि शिवम मावी एक युवा खिलाड़ी हैं. जो आईपीएल के 11वें सीजन में काफी धमाल मचा रहे हैं. मावी की गेंदबाजी ने दिग्गज क्रिकेटर्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है और उनकी तारीफ़ भी हो रही है. बता दें, कि आज आईपीएल का 41वां मुकाबला होना है. जिसमे मुंबई और कोलकाता जीत दर्ज करने के मैदान में उतरेंगी.

वहीं आपकी जानकरी के लिए बता दें, कि कोलकाता और मुंबई के बीच खेले गए पिछले मुकाबले में मुंबई ने 15 रनों से जीत दर्ज की थी. ऐसे में आज एक बार फिर यह दोनों टीमें आपस में भिड़ने जा रही हैं, तो देखना दिलचस्प होगा की कौन सी टीम आज बाजी मारने में सफल होती है.
The post केकेआर की टीम में वापसी करेगा वो खिलाड़ी, जो अकेले टीम को जीताने का रखता है दम appeared first on SportzWiki Hindi.