Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले रोहित शर्मा आईपीएल में हुए शर्मशार, बनाया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड

टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा इन दिनों आईपीएल में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे हैं और अब उन्होंने अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड बना लिया है.

जी हां, वो रोहित जिनके नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट जगत का सबसे ऐतिहासिक रिकॉर्ड 3 दोहरे शतक दर्ज है, लेकिन वह इस आईपीएल सीजन बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड बना चुके हैं. गौरतलब है कि, रोहित की कप्तानी वाली टीम मुंबई भी इस सीजन निराश कर रही है और प्ले ऑफ़ में बाहर का रास्ता अपनाते नजर आ रही है.

Rohit sharma Shameful record makes you nervous

आईपीएल सीजन 11 में 12 मैच खेल चुके रोहित शर्मा अभी मात्र 267 रन ही बना पाए हैं. इसके साथ ही उनकी टीम भी असफलता की ओर जाती नजर आ रही है. तो वहीं खराब फॉर्म से झुझ रहे रोहित ने अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी बना दिया है. आपको याद दिला दें की रोहित वो खिलाड़ी हैं जिनके नाम क्रिकेट जगत का सबसे शीर्ष रिकॉर्ड दर्ज है और वो है अंतर्राष्ट्रीय मैच में 3 दोहरे शतक. लेकिन अब आईपीएल में वह बेहद खराब फॉर्म से झुझ रहे हैं और उनका अंदाज हर किसी को परेशान कर रहा है.

Rohit sharma Shameful record makes you nervous

रोहित शर्मा ने अब तक खेले गए 12 मैचों में मात्र 267 रन ही बनाये है. यही नहीं इसके साथ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड है 3 बार गोल्डन डक यानि 0 पर आउट होना. 

जी हां, आईपीएल सीजन 11 में रोहित अब तक 3 बार 0 पर आउट हो चुके हैं. जो एक बड़े हिटर और दिग्गज खिलाड़ी के लिए काफी शर्म की बात है. जाहिर सी बात है यह बेहद हैरान करने वाला है.

Rohit sharma Shameful record makes you nervous

एक बार नहीं रोहित शर्मा 3 बार 0 पर आउट हुए हैं और इसके साथ ही आईपीएल के इतिहास में उन्होंने अपने नाम एक शर्मनाक और अनोखा रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया. तो वहीं अगर बात करें टीम की परफ़ॉर्मेंस की तो वह भी निराश कर रही है और प्ले ऑफ़ की रेस से बाहर जाती नजर आ रही.

The post वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले रोहित शर्मा आईपीएल में हुए शर्मशार, बनाया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.