आईपीएल 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम लगातार तीसरे मैच में गौतम गंभीर के बिना उतर रही है और कप्तानी छोड़ने के बाद ये तीसरा मैच है जब गंभीर टीम दिल्ली की टीम से बाहर हैं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या गंभीर श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नहीं खेलना चाहते। क्या गंभीर अपने जूनियर खिलाड़ी की कप्तानी में खेलने से कतरा रहे हैं। हालांकि ये वही गंभीर हैं जिन्होंने दिल्ली की कप्तानी खुद ही छोड़ दी थी और माना जा रहा था कि कप्तानी के लिए अय्यर का नाम भी उन्होंने ही सुझाया था। लेकिन इसके बाद जिस तरह से गंभीर ने खुद ही अपने आप को टीम से बाहर रखा उससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।
...तो क्या श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नहीं खेलना चाहते गौतम गंभीर? लगातार तीसरे मैच से हुए बाहर