Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट ने स्टाइल आइकन बनने पर दिया दिलचस्प बयान, बोले कही भी हो कभी नहीं भूलता ये काम

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मैदान में तो धमाल मचाते ही हैं, लेकिन वह अपने स्टाइल और फैशन सेन्स की वजह से भी चर्चा में रहते हैं. कोहली दिग्गज खिलाड़ी होने के साथ ही एक फैशन ट्रेंड सेटर भी हैं, जिनको लाखों युवा फ़ॉलो करते हैं और उनके हेयरस्टाइल और ड्रेसिंग सेन्स को कॉपी करते हैं. ऐसे में हाल ही में कोहली ने अपनी इस ख़ास पसंद को लेकर दिलचस्प बात शेयर की है और कहा की ऐसा करना उन्हें अच्छा लगता है.

It's fun to do experiment with style and fashion

स्टार खिलाड़ी और टीम इण्डिया के कप्तान विराट कोहली क्रिकेट के मैदान के साथ ही युवाओं के बीच जबरदस्त लोकप्रिय हैं. गौरतलब है कि, विराट दुनिया भर के खिलाड़ियों में ख़ासा चर्चित हैं और उनका अंदाज हर किसी को उनका दीवाना बना देता है. ऐसे में कोहली ने IANS को दिए एक झास इंटरव्यू में इस बात की जानकारी दी है.

कोहली ने बताया कि उन्हें समय-समय पर अपने लुक को बदलना अच्छा लगता है और वह हमेशा से इसपर ध्यान देते हैं. साथ ही कोहली ने फैशन स्टेटमेंट बनने के सवाल पर जवाब देते हुए बोला की उन्हें इस बात को सुनकर अच्छा लगता है और वह खुश होते हैं कि, युवा उनको फ़ॉलो करते हैं.

It's fun to do experiment with style and fashion

बता दें की विराट कोहली उन खिलाड़ियों में से एक हैं, जिनके धमाकेदार प्रदर्शन के साथ ही लोग उनके स्टाइल और फैशन की वजह से पसंद करते हैं.

कोहली ने कहा “समय के साथ बदलना चाहिए और अपने हेयरस्टाइल और ड्रेसिंग सेन्स पर वह खासा ध्यान देते हैं. मैदान में हो या फिर मैदान से बाहर वह अपने जूतों पर ख़ास ध्यान देते हैं.” 

कोहली का मानना है कि, जूते आपके स्टाइल को और ख़ास बनाते हैं इसलिए वह कहीं भी जाएँ ड्रेस के हिसाब से जूते पहनते हैं.

It's fun to do experiment with style and fashion

साथ ही विराट कोहली ने बताया की वह क्रिकेट में व्यस्त हो या फिर फैमली डेस्टिनेशन पर खुद को फिट रखना नहीं भूलते और रोजाना एक्सरसाइज करते हैं. साथ ही कोहली कहते हैं कि, उनको वाईट कलर के सनीकर्स(जूते) पहनना काफी पसंद है.

It's fun to do experiment with style and fashion

इसके अलावा कोहली ने अपने हेयरस्टाइल को लेकर कहा कि, वह अपने स्टाइलिस्ट के साथ बैठकर बालों के स्टाइल को लेकर ख़ास डिस्कशन करते हैं और फिर उसको फ़ॉलो करते.

The post विराट ने स्टाइल आइकन बनने पर दिया दिलचस्प बयान, बोले कही भी हो कभी नहीं भूलता ये काम appeared first on SportzWiki Hindi.