Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राशिद खान की गेंदबाजी देख परेशान हुए माही, बुलाई आधी रात को टीम की मीटिंग

11वें सीजन के आईपीएल का फाइनल मुकाबला रविवार, यानि 27 मई को मुंबई के वानखेड़े में खेला जाएगा। होने वाले इस रोमांचक मुकाबले में महेन्द्र सिंह धोनी के कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम केन विलियम्सन के कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ती हुई नजर आएगी। ऐसे में इस मुकाबले को लेकर न सिर्फ भारतीय फैंस उत्सुक नजर आएंगे,बल्कि दुनिया भर के लोगों में भी खास उत्साह देखने को मिलेगा।

राशिद खान की गेंदबाज से परेशान दिख रहे सीएसके 

आपको बता दे, दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में सनराइजर्स हैदाबाद ने शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए केकेआर की टीम को मात दे दिया। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से जिस खिलाड़ी ने सबसे शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाया। वे राशिद खान रहे। उनकी गेंदबाज को देखकर केकेआर टीम के ज्यादातर बल्लेबाज परेशान दिखे। हालांकि अब ऐसा कुछ चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाजों के साथ दिख रहा है.

धोनी ने बुलाई आधी रात को मीटिंग

अगर खबरों की माने तो हैदराबाद के जीतते ही धोनी ने टीम के साथ एक इमरजेंसी मीटिंग की। होटल रूम में की गयी इस मीटिंग धोनी के अलावा माइक हसी और कुछ अन्य खिलाड़ियों के बीच कुछ देर बातचीत चलती रही। इस दौरान धोनी ने राशिद खान की गेंदबाजी को लेकर भी बात किया। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है। इस बात को लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है.

दिखा गेंदबाजी में राशिद का जलवा

आपको बता दे, इस सीजन के आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलने वाले राशिद खान ने गजब की गेंदबाजी का प्रदर्शन दिखाया। उन्होंने पहले क्वालीफायर मुकाबले में 11 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे। वहीं दूसरे क्वालीफायर मुकाबले के दौरान उनका प्रदर्शन और भी शानदार रहा और उन्होंने केकेआर के खिलाफ खेलते हुए 10 गेदों पर 34 रन बनाए।

इसके अलावा तीन विकेट भी हासिल किए। साथ ही उन्होंने फील्डिंग में भी शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाया। राशिद ने केकेआर के खिलाफ खेले गए मैच में दो कैच और एक रन आउट किए थे। ऐसे में यह पूरी उम्मीद की जा रही है कि यह खिलाड़ी अगले मुकाबले में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आएगा.

The post राशिद खान की गेंदबाजी देख परेशान हुए माही, बुलाई आधी रात को टीम की मीटिंग appeared first on SportzWiki Hindi.