Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ईरान ने विश्व कप के लिए टीम का ऐलान किया

तेहरान
ईरान ने अगले महीने रूस में होने वाले विश्व कप फुटबाल के लिए टीम का ऐलान कर दिया है जिसमें उन दो मिडफील्डरों को भी शामिल किया गया है जो इस्राइल की एक टीम के खिलाफ खेलने के कारण पिछले साल से प्रतिबंध झेल रहे हैं। मसूद शोजाइ और एहसान हाजी सफी उन 35 खिलाडिय़ों में शामिल है जिनके नाम की घोषणा ईरानी फुटबाल महासंघ ने अपनी वेबसाइट पर की।

खेल अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल अगस्त में मसूद और एहसान को अपने यूनानी क्लब पानियोनियोस के लिए एक इस्राइली टीम के खिलाफ खेलने के कारण आजीवन प्रतिबंध झेलना पड़ा था। ईरान यहूदी देश इस्राइल को मान्यता नहीं देता है और अपने खिलाडिय़ों के इस्रालियों के खिलाफ खेलने पर प्रतिबंध लगा रखा है।

ईरान के कोच पुर्तगाल के कार्लोस क्यूइरोज हैं जो एक सत्र के लिए रीयाल मैड्रिड के मैनेजर रह चुके हैं और मैनचेस्टर युनाइटेड में एलेक्स फर्गुसन के भी सहायक रहे हैं । ईरान को विश्व कप में कठिन ग्रुप मिला है जिसमें स्पेन , पुर्तगाल और मोरक्को की भी टीमें हैं।