Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बीसीसीआई ने लिया बड़ा फैसला, अब अम्पायर और चयनकर्ताओ को मिलेगी इतने करोड़ की मोटी रकम

बीसीसीआई ने नेशनल सेलेक्टर,अंपायरों,स्कोरर और वीडियो विशेषज्ञ की फीस बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया है। इससे पहले बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के वेतन में वृद्धि की थी। इसी वक्त अंपायर और अन्य स्टाफ की सैलरी बढ़ाने की बहस शुरू हो गई थी। सीओए और बीसीसीआई की सब करीम की अध्यक्षता वाली सामिति ने यह फैसला लिया है। खबरों की माने तो सभी के वेतन में लगभग दोगुना की बढ़ोत्तरी हुई है।

इस वजह से बढ़ाई गई फीस

बीसीसीआई ने चीफ सेलेक्टर,अंपायर और वीडियो विशेषज्ञ की फीस बढ़ने का फैसला अचानक नहीं लिया है। उसके पीछे ठोस तथ्य हैं जिस वजह से बोर्ड को फीस बढ़नी पड़ी। खबरों के मुताबकि बीसीसीआई से बाहर किए सेलेक्टर गगन खोड़ा और जतिन परांजपे भी उतना ही वेतन पा रहे हैं, जितना की देवांग गांधी और सरनदीप सिंह मौजूदा समय में पा रहे हैं।

बीसीसीआई को लगा यह देवांग गांधी और सरनदीप के लिए ठीक नहीं होगा। इसे देखते हुए ही बीसीसीआई ने बड़ा कदम उठाया। क्योंकि ये सेलेक्टर विदेश में बोर्ड के कामकाज को लेकर आते-जाते रहते हैं।

 

इतनी राशि का होगा भुगतान

सभी सेलेक्टर,अंपायर समेत तमाम सहयोगी स्टाफ के वेतन में लगभग दोगुनी बढोत्तरी होगी। अभी चेयरमैन को 80 लाख रूपये और अन्य सेलेक्टर को 60 लाख रूपये का भुगतान हो रहा था। खबरों की माने तो चीफ सेलेक्टर को एक करोड़ रूपये और अन्य को 75 लाख से 80 लाख रूपये मिलेंगे। इन सबके अलावा बीसीसीआई छह साल बाद बाद घरेलू मैच रैफरियों, अंपायरों, स्कोरर और वीडियो विश्लेषकों की फीस को भी दोगुना करने की मूड में है।

ट्रेजरर को नहीं था पता

फीस बढ़ोत्तरी के बारे में ट्रेजरर अनुरूद्ध चौधरी को पता नहीं है। खबरों की माने तो उन्हें इन वित्तीय फैसले से दूर रखा गया है। फीस बढ़ाने का फैसला 12 अप्रैल को सबा करीम की अध्यक्षता वाली समिति ने लिया था। इसके बाद इस मासौदे की सिफारिश सीओए से की गई।

बीसीसीआई के एक अज्ञात अधिकारी ने बताया कि

मुझे याद है कि पिछले साल अनिरूद्ध ने फीस बढ़ोत्तरी का सुझाव दिया था लेकिन इस बार उन्हें इस फैसले में शामिल नहीं किया गया ।”

इस तरह होगा फीस का स्ट्रक्चर

नए वेतमान के अनुसार अंपायरों को  प्रथम श्रेणी 50 ओवर के मैच व तीन दिवसीय मैच के लिए 40000 रूपये प्रतिदिन का भुगतान होगा। पहले यह फीस 20 हजार रूपये थी। टी-20 में यह रकम 20 हजार रूपये प्रतिदिन होगी। मैच रेफरियों को वनडे,तीन दिवसीय और चार दिवसीय मैच के लिए 30 हजार रूपये का भुगतान होगा।

जबकि टी-20 मैच के लिए 15 हजार की रकम पेय की जाएगी। वहीं स्कोरर को मैच वाले दिन 10 हजार और टी-20 मैच में 5 हजार का भुगतान होगा। वीडियो विशेषज्ञ को टी-20 में 7500 सौ रूपये और वनडे में 15 हजार रूपये प्रतिदिन का भुगतान किया जाएगा।

The post बीसीसीआई ने लिया बड़ा फैसला, अब अम्पायर और चयनकर्ताओ को मिलेगी इतने करोड़ की मोटी रकम appeared first on SportzWiki Hindi.