क्रिकेट के इतिहास में रोज़ नए रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं. इसमें हर खिलाड़ी एक नया रिकॉर्ड अपने नाम करने में लगा हुआ है. इसी के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली इस काफी समाय से सुर्ख़ियों का हिस्सा बने हुए हैं. साथ ही उन्होंने भारतीय टीम को जीत दिलाने में कई बार अहम भूमिका निभाई है.
जल्दी हो सकती है गांगुली की बायोपिक रिलीज़

इस समय क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक बनने की खबरों के बीच ताजा खबर ये है कि दादा के फैंस को बड़े पर्दे पर जल्द सौरव गांगुली के जीवन और उनकी कहानी को देखने का मौका मिल सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एकता कपूर, बालाजी के बैनर तले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान की बायोपिक पर काम करने जा रही हैं.
करीब से देख सकेंगे गांगुली की जिंदगी

पिछले दिनों सौरव गांगुली और एकता कपूर की इस प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत भी हुई है. यह फिल्म ‘अ सेंचुरी इज नॉट इनफ’ किताब पर आधारित होगी. सौरव इस किताब के सह-लेखक भी हैं. फिल्म के आने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सफल कप्तानों में गिने जाने वाले सौरव गांगुली की जिंदगी को लोग करीब से देख सकेंगे.
गांगुली के मुताबिक, “बालाजी के साथ मेरी कुछ चर्चा हुई है, लेकिन अब तक कुछ फाइनल नहीं है. बात आगे बढ़ेगी तो मेरे पास और जानकारी होगी.”
गांगुली ने दिए हैं कई यादगार क्षण

गांगुली ने अपने करियर में भारतीय क्रिकेट टीम को कई ऐसे यादगार क्षण दिए हैं. जिनपर जश्न मनाया जा सकता है. गांगुली से पहले पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पर ‘सचिन- ए बिलियन ड्रीम्स’ और महेंद्र सिंह धोनी पर ‘ एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ जैसी फिल्में बन चुकी हैं.
इमरान हाशमी की ‘अजहर’ भी अजहरुद्दीन की जिंदगी पर आधारित थी. इसके अलावा मिल्खा सिंह और मैरी कॉम पर भी फिल्में बन चुकी हैं. हॉकी प्लेयर संदीप सिंह पर बनी ‘सूरमा’ जल्द रिलीज होने वाली है, तो वहीं महिला तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी पर जल्द ही सोनी बायोपिक बना सकती है.
The post अब भारत के इस दिग्गज कप्तान पर बनेगी बायोपिक, कपिलदेव, अजहर, सचिन और धोनी के बाद अब इनका नम्बर appeared first on SportzWiki Hindi.