स्पोर्ट्स डेस्क। अगर आपको क्रिकेट पसंद है और आपने कभी मलिंगा की गेंदबाजी का मजा नही लिया तो आपने कुछ नही किया श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा पर अब का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने पर खतरा मडरा रहा है जिसकी वजह से उनका करियर खतरे में पड़ सकता है, बताया जा रहा है की श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के चयनकर्ताओं ने मलिंगा को घर लौटने और घरेलू क्रिकेट खेलने के पक्ष में अल्टीमेटम जारी कर दिया है।
एसएलसी के अध्यक्ष थिलंगा सुमाथिपला ने कहा है कि "चयनकर्ता उन्हें वापस चाहते है, और उन्हें उनके अनुसार घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए। मुझे यकीन है कि अगले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पहले दक्षिण अफ्रीका और फिर एशिया कप में ओर आगे भी, उन्हें टी -20 खेल और 50 ओवर खेलने की जरूरत है। यदि लसिथ घरेलू टूर्नामेंट नहीं खेल रहे है, तो चयनकर्ताओं द्वारा उन्हें फोन करना होगा। "
अभी चल रहें आईपीएल 2018 में लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस के कोच की भूमिका निभा रहें है साथ ही मलिंगा श्रीलंका के घरेलू टूर्नामेंट एक दिवसीय टूर्नामेंट में चयन के लिए तैयार थे, जो 2 मई से शुरू होने वाला है। लेकिन एसएलसी अल्टीमेटम जारी कर उनकी चिंता बढ़ा दी है लेकिन मलिंगा ने कहा कि वह IPL नही छोड़ेगे उसमे बने रहेगें।