स्पोर्ट्स डेस्क। भारत की टेनिस स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा के ऊपर एक साथ सुख-दुख का साया आ गया है। जहां एक और सानिया मिर्जा माँ बनने वाली और इसकी वह अभी खुशियाँ ही मना रही थी की अब उनके लिए एक दुखी होने की खबर आ रही है बताया जा रहा है की अब खेल मंत्रालय की टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टाप्स) सूची से सानिया को बाहार कर दिया गया है।
सानिया मिर्जा टाप्स सूची से बाहर कर दिया गया है इसकी जानकारी भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा जारी सूची में दी गई। साथ ही बताया गया है की सानिया को इसकी उम्मीद पहले ही थि क्योंकि वह माँ बनने की वजह से इस प्रतियोगिता में भाग नही ले पाएगी। लेकिन उनके लिए माँ बनने की खुशी सबसे बड़ी है।
लेकिन साथ में दुख भी है की वह इस प्रतियोगिता का हिस्सा नही बन पाएगी। टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम में सात स्पर्धाओं के 41 खिलाडिय़ों को चुना गया है जिसमें 14 निशानेबाजी, 10 बैडमिंटन, छह मुक्केबाजी, चार कुश्ती और दो-दो एथलेटिक्स , तीरंदाजी और भारोत्तोलन के खिलाड़ी शामिल हैं।
Herald