आईपीएल की सबसे मजबूत दावेदार टीम में से एक दो साल के बाद वापसी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस सीजन में जबरदस्त लय में नजर आ रही है। चेन्नई सुपर किंग्स की इस जबरदस्त लय में सबसे बड़ा योगदान सलामी बल्लेबाज अंबाती रायडू निभा रहे हैं ये कहे तो गलत नहीं होगा।

अंबाती रायडू ने इस सीजन में दिखाया अपना दम
अंबाती रायडू को चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी ने 2.20 करोड़ रूपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया। जिसके बाद तो अंबाती रायडू ने अपना एक अलग ही प्रभाव छोड़ा है। वो इस सीजन में अब तक 12 मैचों में ही 3 अर्धशतक और 1 शतक की बदौलत 535 रन बना चुके हैं। रायडू के इस प्रदर्शन से चेन्नई सुपर किंग्स को भी खास फायदा पहुंचा है।

रायडू के साथी खिलाड़ी मार्क वुड ने गाने के जरिए की रायडू की तारीफ
अंबाती रायडू के प्रदर्शन को चेन्नई सुपर किंग्स का हर खिलाड़ी बड़े अच्छे तरीके से एंजॉय कर रहे हैं। इन्ही में से एक खिलाड़ी हैं. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड जो आईपीएल के बीच में ही अपने देश की टीम के लिए खेलने की तैयारी के लिए चले गए हैं। मार्क वुड ने रायडू को लेकर फेसबुक पर एक गाना पोस्ट किया है। मार्क वुड ने ये गाना अपने क्लब डरहम के साथी खिलाड़ियों के साथ गाया।

वुड ने अपने क्लब डरहम के साथियों के साथ गाया गाना
मार्क वुड और उनके साथियों ने रायडू को लेकर इंग्लिश में गाना गाया. जिसके हिंदी बोल हैं, कि “जब मैं चेन्नई देखता हूं, मुझे पता है कि मैं अपने रास्ते पर हूं। मैं बस इतना प्राप्त नहीं कर सकता, मैं बस अपने पर्याप्त को नहीं हो सकता… जो कुछ आप मेरे साथ करते हैं और कुछ भी कहते हैं, मैं बस इतना प्राप्त नहीं कर सकता, मैं बस इतना नहीं प्राप्त नहीं कर सकता। क्योंकि जब आप कट और ड्राइव करते हैं तो मुझे बस डु डु डु डु डु …. अंबाती रायडू।”

धोनी ने भी की रायडू की जबरदस्त तारीफ
वहीं धोनी ने रायडू को लेकर कहा था कि “आईपीएल शुरू होने से पहले मुझे रायडू के लिए जगह बनानी पड़ी, क्योंकि कोई था जो उन्हें बहुत ज्यादा रेट करता था वो तेज गेंदबाजों और स्पिन दोनों को ही अच्छी तरह से खेल सकता है। ज्यादातर टीमें स्पिन गेंदबाजी के साथ सलामी बल्लेबाज का फायदा उठाने लगती है. वो हर बार जब बड़ा शॉट खेलते हैं. तो वो लगभग हर जगह मैदान को क्लियर करते हैं। मेरी योजना रायडू को ओपनिंग कराना था और केदार फिट होता, तो उसे 4 या 5 पर बल्लेबाजी कराना था।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post चेन्नई के इस दिग्गज खिलाड़ी ने अम्बाती रायडू के शानदार प्रदर्शन की गाना गाकर की तारीफ appeared first on SportzWiki Hindi.