Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल के पहले ही मैच में चोटिल हुए केदार जाधव की चोट पर आई बड़ी अपडेट, इस देश में कराएंगे अपना इलाज

भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के धाकड़ बल्लेबाज केदार जाधव इस आईपीएल में अपना जलवा नहीं दिखा पा रहे हैं।केदार जाधव को इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया था और चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को केदार जाधव से बड़ी उम्मीदें थी लेकिन केदार जाधव आईपीएल के इस सीजन के पहले ही मैच में चोट खा बैठे और पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए हैं।

केदार जाधव हेमस्ट्रिंग की चोट का इलाज कराने जाएंगे ऑस्ट्रेलिया

केदार जाधव अपनी हेमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं। और अपनी इसी हेमस्ट्रिंग की चोट के इलाज के लिए केदार जाधव ऑस्ट्रेलिया जाने की तैयारी कर रहे हैं। मुंबई मिरर की रिपोर्ट की माने तो केदार जाधव जल्द ही अपनी इस चोट की रिकवरी के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होने वाले हैं।

आईपीएल के अद्घाटन मैच में ही केदार जाधव को लगी थी चोट

आपको बता दें कि केदार जाधव इस बार चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल किए गए हैं और इस सीजन का उद्घाटन मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मैच में केदार जाधव को बल्लेबाजी के दौरान हेमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया। जिसके बाद उन्हें रिटायर हर्ट होना पड़ा हालांकि, 9 विकेट गिरने के बाद दर्द से कहराते केदार ने बल्लेबाजी की और अपनी टीम को जीत भी दिलायी।

केदार के स्थान पर सीएसके ने दी थी डेविड विली को जगह

केदार जाधव इस चोट के बाद आईपीएल के पूरे सीजन से ही बाहर हो गए। केदार जाधव को बाहर होना सीएसके की टीम के लिए बड़ा झटका था। केदार के स्थान पर कुछ दिनों बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज डेविड विली को अपनी टीम में शामिल किया।

केदार की चोट का खर्चा बीसीसीआई करेगी वहन

रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है, कि भारतीय टीम के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट उनके साथ (केदार जाधव) ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। बीसीसीआई के नियमों के अनुसार जाधव की चोट के इलाज का खर्चा वहन करेगी। साथ ही बीसीसीआई ने प्रत्येक खिलाड़ी को तय नियम के मुताबिक मासिक बीमा प्रिमियर भी चुकता करेगी।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post आईपीएल के पहले ही मैच में चोटिल हुए केदार जाधव की चोट पर आई बड़ी अपडेट, इस देश में कराएंगे अपना इलाज appeared first on SportzWiki Hindi.