Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के डोमिनिक थियेम के सामने फिसले नडाल, विजय अभियान पर लगी रोक

मैड्रिड
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रफेल नडाल को एक साल में पहली बार क्लेकोर्ट पर पराजय झेलनी पड़ी, जब ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थियेम ने उन्हें मैड्रिड मास्टर्स के क्वॉर्टर फाइनल में 7-5 , 6-3 से हराया। गत चैंपियन नडाल मोंटे कार्लो और बार्सिलोना में जीत दर्ज करने के बाद यहां आए थे। थियेम ने लगातार 50 सेट में जीत के उनके अभियान पर भी रोक लगा दी। इस नतीजे के बाद रोजर फेडरर अब सोमवार को जारी होने वाली एटीपी रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज हो जाएंगे। अब थियेम का सामना साउथ अफ्रीका के केविन एंडरसन से होगा।