Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आर अश्विन के सामनें होगी ‘विराट’ किले को भेदने की चुनौती

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2018 का 48वां मुकाबला सोमवार को किग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला जाएगा। जहां एक ओर आर अश्विन की कप्तानी में इस सीजन की शुरूआत में शानदार प्रदर्शन करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का आखरी मैचों में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। जिसके कारण टीम पर प्ले ऑफ में खेलने का भी खतरा मंडरा सकता है। इससे पहले अपना पिछला मैच किंग्स इलेवन पंजाब को कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों 31 रनों से गवाना पड़ा था जिसके कारण पंजाब प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने से और दूर चली गई।

अनुष्का शर्मा को भारी पड़ा ये करना! होना पड़ा ट्रोल का शिकार

पंजाब के लिए अभी भी प्ले ऑफ की में खेलने की उम्मीदों को बनाए रखने के लिए उन्हे सोमवार को आरसीबी के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज करनी ही हागी। अभी अंकतालिका में किंग्स इलेवन पंजाब अब तक खेले गए 11 मैचों में 6 मैचों में जीत दर्ज कर 12 अंकों के साथ नंबर तीन पर है। अगर पंजाब को प्ले ऑफ में अपनी जगह पक्की करनी है तो अपने आने वाले तीन मैचों में उसे कम से कम दो मैचों में जीत दर्ज करनी पड़ेगी। तभी पंजाब की टीम प्ले ऑफ में पहुंच पाएंगी।

फिल्म शमशेरा में रणबीर कपूर के साथ होगी ये अभिनेत्री

वहीं इस दौरान उन्हे अन्य टीमों के प्रदर्शन को भी देखना होगा। वहीं पॉइंट टेबल पर 7वें पायदान पर खड़ी कप्तान विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टूर्नामेंट में आखिरी उम्मीद के लिए ये मैच खेलेगी। बेंगलुरू के सामने आने वाली तीनों मैचों में न सिर्फ अच्छा प्रदर्शन करना होगा। बल्कि उसे तीनों मैच जीतने भी होंगे। तब जाकर बेंगलुरू के प्लेऑफ में खेलने की कुछ उम्मीदे बाकी रह सकती है। लेकिन इना भविष्य भी अन्य टीमों का प्रदर्शन तय करेगा। केकेआर से मिली हार से वह तालिका में अपने तीसरे ही स्थान पर बरकरार तो रही लेकिन उसके लिए आगे की राह मुश्किल हो गई है। उसके 11 मैचों में 12 अंक हैं, लेकिन उसे अब कोलकाता उसे कड़ी टक्कर मिल रही है जो 12 मैचों में 12 अंक लेकर चौथे नंबर पर आ गई है।

मुंबई इंडियंस के सूर्य कुमार यादव ने हांसिल किया ये मुकाम!

पंजाब के लिए सोमवार को विराट की बेंगलुरू के खिलाफ हर हाल में जीत की दरकार रहेगी ताकि वह अपनी प्लेऑफ की राह को मजबूत कर सके और साथ ही शीर्ष चार में उसकी स्थिति भी मजबूत हो। वहीं लगातार शुरूआती मैच हार चुकी बेंगलुरू ने पिछला मैच दिल्ली से पांच विकेट से जीतने के बाद अपनी उम्मीदें बनाई रखी हैं। हालांकि कप्तान विराट की टीम के लिए राह अब मुश्किल ही है और एक भी मैच हारने पर वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। बेंगलुरू की टीम ने दिल्ली को उसी के मैदान पर बड़े लक्ष्य के बावजूद पिछले मैच में हराया था जिससे उसके हौंसले काफी मजबूत हुए हैं।