आईपीएल में आज चेन्नई का सामना पंजाब से हुआ. टॉस जीत कर चेन्नई के कप्तान धोनी ने आज गेंदबाज़ी करने का फैसला किया.वही आज के मैच में पंजाब ने युवी और स्टोइनस को टीम से बाहर कर दिया. वही चेन्नई ने आज वाटसन को आराम दिया.
पंजाब के बल्लेबाज़ हुए फेल

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पंजाब के बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर पाए. टीम 153 रन बना के आलआउट हो गए. टीम के लिए करुण नायर ने 54 रन की पारी खेली. वही इन फॉर्म राहुल आज कुछ ख़ास नही कर पाए और सिर्फ 7 रन बना के आउट हो गए. वही चेन्नई के लिए लुंगी ने 4 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर 4 विकेट हासिल किये.
चेन्नई के बल्लेबाजों ने हासिल किया लक्ष्य
चेन्नई के बल्लेबाज आज अंकित राजपूत के सामने बेबस नज़र आए. उन्होंने फाफ और बिलिंग्स को जल्द आउट किया. जबकि रायडू को मोहित ने आउट किया. इसके बाद भज्जी और रैना ने टीम को संभाला. अंत में रैना ने शानदार अर्धशतक लगा कर टीम को जीत दिला दी.
हम आने वाले सत्र में वापसी करेंगे

मैच के बाद बात करते हुए उन्होंने कहा, कि
मुझे लगता है आज का दिन ख़राब था. हमने बल्लेबाज़ी अच्छे से नही की. पॉवरप्ले के दौरान हमने विकेट खोए, हमने कैच को भी नही पकड़ा.जिस वजह से हमे हार का सामना करना पड़ा.

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, कि
करुण ने अच्छी बल्लेबाज़ी की थी,लेकिन हम 30 रन कम थे. हमने शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन अंत हमारा काफी बुरा हुआ. हमारे पास अंकित जैसा गेंदबाज़ था, जो गेंद को स्विंग करा सकता था, लेकिन कैच छोड़ने की वजह से हम ये मैच हार गए.
हमारे लिए मोहाली में भी राहुल और गेल ने बहुत सारे रन बनाए. मध्यमक्रम की अफलता की वजह से हमे नुकसान उठाना पड़ा है. इस सत्र में राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया. अंकित ने भी अच्छा किया. वही ट्राई ने पर्पल कैप हासिल की है, लेकिन तब भी हमारा परिणाम हमारे हक में नही रहा है. मुझे लगता है आरसीबी के खिलाफ मिली हार की वजह से हम काफी पीछे रह गए थे.
आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, कि
टीम का कल्चर ही उसे आगे चैंपियन बनाता है, मुझे उम्मीद है हम आने वाले सत्र में अच्छा करेंगे.
The post अश्विन ने आईपीएल से बाहर होने के बाद सीधे तौर पर इन खिलाड़ियों को ठहराया जिम्मेदार, वही फैन्स से किया जाते-जाते ये वादा appeared first on SportzWiki Hindi.