खेल डेस्क। आईपीएल में इस बार ऐसा नियम जोड़ा जा रहा है जो खिलाडिय़ों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। जानकारी के अनुसार आईपीएल में इस साल फुटबॉल की तर्ज पर मिड सीजन ट्रांसफर का नियम लागू किया जाएगा। इसके अनुसार अब खिलाड़ी सीजन के बीच में टीम बदल सकेंगे। इसे मिड सीजन ट्रांसफर कहा जाता है जो फुटबॉल में आम बात है, लेकिन क्रिकेट में पहली बार ऐसा होने जा रहा है। आईपीएल में में यह नियम पहली बार जोड़ा गया है और यह प्रक्रिया 29 अप्रैल से लेकर 10 मई तक चलेगी। आईपीएल-11 में खिलाडिय़ों के मिड सीजन ट्रांसफर की विंडो 29 अप्रैल से खुल चुकी है।
छोटे कपड़ों में सूफी गाना गाने पर बॉलीवुड की इस सिंगर को मिल रही धमकिया
मिड सीजन ट्रांसफर की विंडो प्रक्रिया दस मई तक चलेगी। इस प्रक्रिया के दौरान कैप्ड और अनकैप्ड दोनों तरह के खिलाड़ी दूसरी टीम में स्थानांतरित किए जा सकते हैं। हालांकि दो या इससे कम मैच खेलने वाले कैप्ड खिलाडिय़ों का ही स्थानांतरण हो सकेगा। आईपीएल लीग लीग में पहली बार होने वाली इस प्रक्रिया का हिस्सा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मोईन अली, मुंबई इंडियंस के जेपी डुमिनी, सनराइजर्स हैदराबाद के एलेक्स हेल्स, राजस्थान रॉयल्स के ईश सोढ़ी और दिल्ली डेयरडेविल्स के संदीप लामिछाने बन सकते हैं।
राहुल गांधी के इस चैलेंज पर मोदी ने दिया करारा जवाब, जानिएं क्या है पूरा मामला
आईपीएल के दौरान मिड सीजन ट्रांसफर नियम को एक अच्छी पहल बताया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को तीन बार आईपीएल ट्रॉफी का ताज पहनाने वाले रोहित शर्मा ने आईपीएल में इस प्रयोग का स्वागत किया है।
80 साल के वृद्ध के साथ आखिर कौन कर सकता है ऐसा सलूक।
उल्लेखनीय है कि आईपीएल में हर टीम के पास अधिकतम 25 खिलाड़ी हैं, लेकिन इनमें से प्रत्येक टीम सिर्फ 18-19 खिलाडिय़ों को ही मौका दे पाती है। जिसके कारण अन्य खिलाडिय़ों को पूरा सीजन बैंच पर ही निकालना पड़ता है। इससे पहले भी साल 2016 मिड सीजन ट्रांसफर की मांग उठ चुकी है जब डेल स्टेन को अधिकांश समय गुजरात लॉयंस की बेंच पर बैठकर गुजारना पड़ा था।