एक बार फिर आईपीएल सीजन 11 दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए निराशाजनक रहा और उनको आईपीएल से बाहर का रास्ता देखना पड़ा. इस हार के बाद कोच रिकी पोंटिंग ने टीम के कप्तान गौतम गंभीर को लेकर बड़ी बात कह दी है.
जाहिर है कि, गौतम गंभीर ने बीच मुकाबले में कप्तानी छोड़ दी थी जिसके बाद युवा खिलाड़ी श्रेयस अय्यर ने कप्तानी संभाली. लेकिन फिर भी दिल्ली को हार का स्वाद चखना पड़ा और अब कोच पोंटिंग ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है.

आईपीएल में अब टीमें फाइनल के लिए प्रवेश कर चुकी हैं और 27 मई को रोमांचक मुकाबला होना है. तो वहीं दिल्ली डेयरडेविल्स इस सीजन भी अपने फैंस को निराश ही किया. गौरतलब है कि, कल दिल्ली में खेले गए मुकाबले में मुंबई को हराकर दिल्ली ने बेहतरीन जीत दर्ज की, लेकिन इसका उनको कोई भी फायदा नहीं पहुंचा.
बता दें कि, आईपीएल से बाहर होने के बाद कोच रिकी पोंटिंग ने गौतम गंभीर की कप्तानी छोड़ने को लेकर बात करते हुए बड़ी बात कह दी है.

जी हां, वाह क्रिकेट की खबर में कहा गया है कि, रिकी पोंटिंग ने कहा “गौतम गंभीर की कप्तानी छोड़ने से टीम के प्रदर्शन पर कोई भी असर नहीं पड़ा और बीच में कप्तानी छोड़ देने के बाद टीम संभल गई.”
पोंटिंग ने आगे बताया कि, कप्तानी छोड़ना बहुत ही हिम्मत का काम होता है जो गौतम ने बड़े ही आराम से किया. इस बात से टीम के सभी खिलाड़ी बेहद हैरान थे और उनको काफी झटका पहुंचा था.

इसके इतर श्रेयस अय्यर की युवा कप्तानी को लेकर पोंटिंग कहते हैं कि, उनपर काफी जिम्मेदारी थी जो उन्होंने बखूभी निभाई. हालांकि एक युवा खिलाड़ी और कप्तानी का अनुभव न होने के बावजूद भी वह सधे हुए ढंग से मैदान में टीम को संभालते नजर आये.
इसके साथ ही रिकी पोंटिंग ने ऋषभ पंत की धमाकेदार पारी को लेकर कहा कि, वह एक शानदार खिलाड़ी के रूप में सामने आये हैं. पंत का फ्यूचर काफी खूबसूरत होने वाला है वह एक दिग्गज बल्लेबाज हैं.
The post प्ले ऑफ से बाहर होने के बाद अब गौतम गंभीर के बीच आईपीएल कप्तानी छोड़ने पर बोले पोंटिंग appeared first on SportzWiki Hindi.