आईपीएल का सीजन कुछ अलग ही साबित हो रहा है. इसके हर मैच में नया रोमांच देखने को मिलता है. साथ ही हर टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. इसी के साथ आईपीएल का खिताब अपने नाम करने में लगी है. 56 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 8 टीमों ने हिस्सा लिया है.
बैंगलोर की टीम चल रही है आठवें स्थान पर

टीम के प्रदर्शन की बात करें तो सबसे ऊपर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चल रही है. साथ ही दूसरे पायदान पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम चल रही है. वही देखा जाए तो रॉयल चैलेंजर बैंगलोर और दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम सबसे निचले पायदान पर चल रही है. आईपीएल का टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ये माना जा रहा था, कि इस बार कोहली की टीम बैंगलोर इस बार इस मुकाम को हासिल करने की प्रबल दावेदार साबित होगी.
बैंगलोर के खिलाड़ी हो रहे हैं नाकामयाब
पर ऐसा नहीं हो सका. कोहली की टीम टॉप थ्री में भी जगह बनाने में नाकामयाब रही. अभी तक एक बार भी कोहली की टीम टॉप थ्री में नहीं अ पाई है. इतना ही नहीं बल्कि बैंगलोर सबसे नीचे चल रही है. निजी तौर पर देखा जाए तो कोहली का प्रदर्शन काफी शानदार साबित हो रहा है. पर उनकी टीम उनका साथ नहीं दे पा रही है. उनकी टीम के लगभग सभी खिलाडी प्रदर्शन करने में नाकामयाब साबित हो रहे हैं.
देखा जाए तो कोहली को सबसे ज्यादा उम्मीदें बल्लेबाज एबी डीविलियर्स से थी, पर वह भी उनकी उम्मीदों में खरे नहीं उतर पा रहे हैं. साथ ही कोहली की टीम के खिलाडियों का मानना है, कि वह एक बेहतरीन कप्तान के साथ एक बेहतरीन इंसान भी हैं.
डीविलियर्स ने की कोहली की तारीफ

यह बात बैंगलोर की टीम के शानदार और मजबूत खिलाड़ी एबी डीविलियर्स ने भी मानी है. डीविलियर्स ने कोहली की प्रशंसा की. साथ ही उन्हें “महान व्यक्ति और एक महान कप्तान” कहा है.
कोहली के साथ अपने तालमेल के बारे में पूछे जाने पर डीविलियर्स ने जवाब दिया,
“शानदार विराट एक महान व्यक्ति है और मुझे उसके साथ खेलना अच्छा लगता है. वह एक महान कप्तान और एक बेहतर दोस्त बन गए हैं. तो, यह बहुत अच्छा रहा है. वह हमेशा एक प्रेरणादायक व्यक्ति के रूप में सामने आए हैं. और हमारे पास टीम में कुछ लीडर भी हैं. जो कठिन समय आने पर लोगों को उससे निकलते हैं. हम सिर्फ आगे की ओर देख रहे हैं और बेहतर होने की कोशिश कर रहे हैं.”
The post भावुक हुए एबी डीविलियर्स ने विराट कोहली को लेकर कही ऐसी बात, जिसे जीत लिया करोड़ो हिन्दुस्तानियों का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.