Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैच हारने के बाद भी आयरलैंड के खिलाड़ी केविन ओ ब्रायन के नाम दर्ज हुए कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

आयरलैंड के डबलिन में पकिस्तान और आयरलैंड की टीम के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही थी जिसे पकिस्तान ने जीत लिया. आयरलैंड का यह टेस्ट डेब्यू था जिसमें कड़ी मेहनत के बाद भी टीम जीत हासिल नहीं कर पाई. पाकिस्तान ने मैच के आखिरी दिन मंगलवार को मेजबान टीम को पांच विकेट से हरा दिया. आयरलैंड के खिलाड़ियों का संघर्ष उसे ऐतिहासिक जीत नहीं दिला सका.

केविन ओ ब्रायन का बेहतरीन प्रदर्शन 

आयरलैंड के जीत न मिलने के बाद भी इस टीम के खिलाड़ी केविन ओ ब्रायन ने कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए हैं. केविन ओ ब्रायन की बेहतरीन 118 रनों का पारी के दम पर आयरलैंड ने पाकिस्तान के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा था. इस लक्ष्य को पाकिस्तान ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए 45 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया.

ऐसा रहा मैच का हाल

 

आयरलैंड ने दिन की शुरुआत सात विकेट के नुकसान पर 319 रनों के साथ की थी. टीम के खाते में दो रन ही जुड़े थे कि केविन को मोहम्मद अब्बास ने पवेलियन भेज दिया. रैंकिन 332 के कुल स्कोर पर अब्बास का शिकार बने. टायरोन कीन के रूप में आयरलैंड ने अपना आखिरी विकेट खोया. वह सिर्फ 14 रन ही बन पाए.

पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 310 रनों पर घोषित कर दी थी. इसके बाद उसके गेंदबाजों ने आयरलैंड को 130 रनों पर ही ढेर कर दिया था और फॉलोऑन खेलने के लिए आयरलैंड को आमंत्रित किया था. आयरलैंड ने अपनी दूसरी पारी में केविन के शतक और स्टुअर्ट थॉम्पसन के 53 रनों की मदद से 339 रन बनाए थे.

केविन ओ ब्रायन के नाम दर्ज हुए रिकॉर्ड

इसी के साथ केविन ओ ब्रायन अपने देश के लिए पहला टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. साथ ही ऐसे चौथे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपने देश के पहले टेस्ट मैच में शतक जमाया हो. इसी के साथ ही केविन टेस्ट डेब्यू में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए हैं.

The post मैच हारने के बाद भी आयरलैंड के खिलाड़ी केविन ओ ब्रायन के नाम दर्ज हुए कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.