Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिल्ली के स्टार ऋषभ पंत ने गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद दिया यह बड़ा बयान

खेल डेस्क। ऋषभ पंत ने अभी तक दिल्ली डेयर डेविल्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया है ऋषभ ने अभी तक खेले गए 12 मुकाबले में 582 रन बनाये है उन्होने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार पारी खेली थी पंत ने 128 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। उन्होंने अब तक एक शतक और चार अर्धशतक लगाए है। पंत ने आईपीएल के इस सत्र में डेयरडेविल्स के बल्लेबाज गौतम गंभीर के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। गंभीर ने 2008 के आईपीएल सीजन में 534 रन बनाए थे।

8 मई को भारतीय टीम की इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे की घोषणा की गई थी और पंत ने जब 128 रन की नाबाद पारी खेली थी पंत ने कहा कि "मैं गुस्से में था अफगानिस्तान, इंग्लैंड या आयरलैंड के खिलाफ भारतीय सीनियर टीम में नहीं चुने जाने पर। मेरा पूरा गुस्सा उन शॉट्स पर ही निकला आशा है कि उन्होंने मेरी पारी देखी होगी और महसूस किया होगा कि मैं भी भारतीय टीम में एक जगह के लायक हूं।

पंत ने आगे कहा कि भारत टीम में खेलने के लिए चुने जाने के बारे में मेरे बयान के बारे में कुछ अफवाहें स्पष्ट करने के लिए मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं कहा, इसलिए मैंने अपना स्पष्टीकरण दे ही दिया है इसलिए कृपया अफवाहें फैलाना बंद करें और मुझे अपने क्रिकेट पर ध्यान देने दे।