Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुंबई इंडियंस की हार का प्रीति जिंटा ने ऐसे उड़ाया मजाक

पुणे
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन में रविवार का दिन मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं रहा। दिन के पहले मैच में मुंबई इंडियंस को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 11 रनों से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने से रोका तो दूसरे मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना तोड़ दिया।

इस बीच एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें किंग्स इलेवन पंजाब की को-ओनर प्रीति जिंटा ने मुंबई इंडियंस की हार का मजाक सा उड़ाया है। प्रीति के इस वीडियो में साफ पता चल रहा है कि वो क्या बोल रही हैं। उनकी आवाज हालांकि सुनाई नहीं दे रही लेकिन लिप्सिंग से समझ आ रहा है कि वो कहना क्या चाहती हैं। दरअसल ये वीडियो उस समय का है, जब तक प्रीति जिंटा की टीम किंग्स इलेवन पंजाब ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच पांच विकेट से गंवाया नहीं था। प्रीति इस वीडियो में कह रही हैं, 'मैं बहुत खुश हूं कि मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में नहीं पहुंचा, सचमुच बहुत खुश हूं।'