बेंगलुरु। बैंगलोर में खेले गए आईपीएल के 11वें सीजन 31वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 14 रन से हराकर अपनी तीसरी जीत दर्ज़ की। आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 25 रनों की जरूरत थी। लेकिन उस ओवर की हार्दिक पंड्या (50) आउट होते ही उम्मीद टुट गई। इसके साथ ही मुम्बई इंडियंस की प्ले ऑफ उम्मीदें भी समाप्त हो गई।
आईपीएल 2018: अब तक खेले गए 30 मुकाबलों में पॉइंट टेबल पर ये है टॉप फाइव टीमें
तेज गेंदबाजों उमेश यादव, टिम साउदी और मोहम्मद सिराज के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को मंगलवार को मात देकर आईपीएल 11 में तीसरी जीत हासिल करते हुए अपनी उम्मीदें कायम रखीं।
गत चैंपियन मुंबई की इस हार से मुश्किलें बढ़ गयी हैं। बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 167 रन का स्कोर बनाया। लेकिन मुंबई की टीम सात विकेट पर 153 रन ही बना सकी।