Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली ने आईपीएल इतिहास में पांचवी बार बनाया ये रिकॉर्ड

खेल डेस्क। सोमवार को खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को १० विकेट से हरा दिया। और इस जीत के साथ ही विराट ने आईपीएल इतिहास में एक शानदार रिकॉर्ड बनाया है। विराट ने पंजाब के खिलाफ 48 रनो की नाबाद पारी के साथ ही आईपीएल संस्करण में पांचवी बार 500 रन का आकड़ा चुने का रिकॉर्ड बनाया है।

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार सुरेश रैना ने आईपीएल के सभी 11 सत्रों में 300 रनों आकड़ा छूने वाले पहले एकमात्र बल्लेबाज हैं। लेकिन उन्होंने केवल तीन बार ही 500 रनों के आकड़े को पार किया है आरसीबी के गेंदबाजों ने पंजाब के बल्लेबाजों पर जमकर शिकंजा कसने के बाद 88 रनो पर पूरी टीम को ढेर कर दिया और इसी के साथ ही आईपीएल में पंजाब ने अपना दूसरा सबसे कम स्कोर बनाया है।

कोहली की टीम प्ले-ऑफ की लड़ाई के लिए अभी भी आईपीएल में बनी हुई है। विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को आने वाले दोनों मैचों में जीत दर्ज करनी पड़ेगी और जीत के साथ ही अन्य टीम के प्रदर्शन पर नजर रखनी पड़ेगी।