स्पोर्ट्स डेस्क:कल के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब को हरा दिया था। मैच जीतने के बाद अनुष्का ने ट्विटर अकाउंट पर विराट की टीम को शुभकामनाएं देने के बाद अनुष्का ने एक फोटो भी डाली है जिसमें वह विराट कोहली के नाम वाली टी-शर्ट पहने हुए खड़ी है और कैप्शन दिया है- कम ऑन ब्वॉयज।
अनुष्का की इस फोटो पर विराट कोहली देर रात जवाब देते हुए कोहली ने लिखा- यस माय लव, हम आज पहुंच रहे हैं। कल के मैच में पंजाब का कोई बल्लेबाज 30 रन से ज्यादा नहीं बना सका।विराट कोहली (48) और पार्थिव पटेल (40) के बीच 92 रन की साझेदारी की बदौलत 71 गेंद शेष रहते बिना विकेट गंवाए मैच जीत लिया था।
विराट की टीम का अगला मैच बैंगलोर में होगा और टीम इंदौर से सीधे बैंगलोर जाएगी। अनुष्का आईपीएल के इस सीजन में यहां होने वाले अधिकांश मैचों में विराटटीम को चीयर करती नजर आई है।
Herald