Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डेविड वार्नर के फैंस के लिए खुशखबरी, अब इस लीग में आएंगे खेलते नजर

खेल डेस्क। बॉल टेंपरिंग मामले में दोषी करार देने के बाद एक साल का प्रतिबंध झेल रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वार्नर के लिए एक अच्छी खबर आई है। अब वह सीमित ओवर्स के टूर्नामेंट में खेल सकेंगे। वहीं इसी मामले में 9 महिने का प्रतिबंध झेल रहे कैमरन बेनक्राफ्ट भी उनके साथ इस टूर्नामेंट में खेल सकेंगे। रिपोटर्स के अनुसार डेविड वार्नर और कैमरन बेनक्राफ्ट जुलाई में देश के निचले स्तर के सीमित ओवरों के टूर्नामेंट के साथ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे।

अपनी इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में काम करेंगे अक्षय कुमार

उल्लेखनीय है कि दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरिज के दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरन बेनक्राफ्ट को बॉल टेंपरिंग मामले में दोषी पाया गया था। जिसके बाद क्रिकेट ऑस्टे्रलिया ने स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर के राज्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट में खेलने पर एक साल प्रतिबंध लगाया था। वहीं इस मामले में दोषी पाए गए तीसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बेनक्राफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया गया है। इन दोनों को हालांकि आस्ट्रेलिया में क्लब स्तर और विदेशों में घरेलू टूर्नामेंट में खेलने की स्वीकृति दी गई है।

इलाज के बीच आखिर लोड्र्स के मैदान में क्यों पहुंचे इरफान खान! फोटो हो रही वायरल

मीडिया रिपोट्र्स की माने तो अब ये दोनों खिलाड़ी अपने कॅरियर को सवारने के लिए डार्विन में एनटी स्ट्राइक लीग में हिस्सा लेंगे। यह एक महीने चलने वाला टी20 और एकदिवसीय टूर्नामेंट है जिसमें चार फे्रंचाइजी डेजर्ट ब्लेज, सिटी साइक्लोन्स, नार्दर्न टाइड और सदर्न स्टोर्म हिस्सा लेंगे। रिपोट्र्स की माने तो बेनक्राफ्ट पूरे टूर्नामेंट का हिस्सा रहेंगे, जबकि वार्नर ने 21 और 22 जुलाई को होने वाले दो वनडे खेलने की प्रतिबद्धता जताई है।

अजय देवगन के बेटे युग देवगन के ये स्टंट देखकर आप हो जाएंगे हैरान, देखिए वीडियो

रिपोट्र्स के अनुसार नार्दन टैरीटरी के क्रिकेट प्रमुख जोएल मौरिसन ने बयान एक बयान देकर इन दोनों के खेलने की बात की पुष्टी की है। उन्होंने एक बयान में कहा, ;हमें खुशी है कि कैमरन और डेविड स्ट्राइक लीग के लिए डार्विन में हमारे साथ जुड़ेंगे। उनकी मौजूदगी और अनुभव हमारे स्थानीय खिलाडिय़ों के लिए बहुमूल्य होगा।